×

तेजी से फैला बर्ड फ्लू: मारे जाएंगे 9 जिलों में पक्षी, राज्यों में मचा हड़कंप

केंद्र ने जिलों में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू को लेकर पुष्टि की है। ऐसे में मध्य प्रदेश एंव छत्तीसगढ़ के एक-एक जिले में कुक्कुट पक्षियों को मारने का अभियान भी चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कौवां में तथा दिल्ली में कबूतर, ब्राउन फिश उल्लू और सारस में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Jan 2021 5:19 AM GMT
तेजी से फैला बर्ड फ्लू: मारे जाएंगे 9 जिलों में पक्षी, राज्यों में मचा हड़कंप
X
सरकार ने कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा गैर संक्रमित क्षेत्रों/राज्यों से इजाजत देने का अनुरोध किया है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के 9 जिलों में बर्ड फ्लू का कहर तेजी से बढ़ा है। शनिवार को केंद्र ने जिलों में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू को लेकर पुष्टि की है। ऐसे में मध्य प्रदेश एंव छत्तीसगढ़ के एक-एक जिले में कुक्कुट पक्षियों को मारने का अभियान भी चल रहा है। केंद्र सरकार ने बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुक्कुट पक्षियों के अलावा उत्तराखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कौवां में तथा दिल्ली में कबूतर, ब्राउन फिश उल्लू और सारस में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें...कानपुर देहात: बर्ड फ्लू संक्रमण से DM ने किया सतर्क, दिए ये सख्त निर्देश

बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा फैला

ऐसे में केंद्र सरकार ने कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा गैर संक्रमित क्षेत्रों/राज्यों से कुक्कुट उत्पादों की बिक्री की इजाजत देने का अनुरोध किया है। बता दें, भारत में खासकर सितंबर से मार्च तक सर्दियों के चलते आने वाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा फैला है। ये एक पशुजन्य बीमारी है।

हालातों को देखते हुए बर्ड फ्लू की स्थिति पर नवीनतम आंकड़े जारी करते केंद्रीय मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तक महाराष्ट्र के लातूर, परभनी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

साथ ही उसने कहा कि मुम्बई के केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, आम तौर पर कुक्कुट की मौत फार्म पर पायी गयी। इन नमूनों को निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

bird flu फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...कानपुर: कौवा की मौत से प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उठाए गए ये कदम

कानपुर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

इस पर उसने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले, गुजरात के सूरत, नवसारी और नर्मदा जिलों, उत्तराखंड के देहरादून जिले और उत्तर प्रदेश के कानपुर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

आगे कहा कि इसके अतिरिक्त दिल्ली में नजफगढ़ में कबूतर और ब्राउन फिश उल्लू एवं रोहिणी में सारस में एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया। मंत्रालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद में कुक्कुट पंछियों को मारने का काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है। हर्दा जिले में मुर्गियां मारी जा रही हैं।

ऐसे में सरकार ने कहा कि देश के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी के लिए बनाये गये केंद्रीय दल प्रभावित स्थलों का दौरा कर रहा है और चीजों का अध्ययन कर रहे हैं। जिससे जल्द से जल्द स्थितियां काबू में आ जाएं।

ये भी पढ़ें...आखिर क्यों बढ़ता ही जा रहा है बर्ड फ्लू, क्या हैं ताजा हालात और सरकार की तैयारी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story