×

BJP Mission 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, बैजयंत पांडा को यूपी की जिम्मेदारी

BJP Mission 2024: विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द की यूपी समेत कई राज्यों में अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 27 Jan 2024 10:53 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2024 11:10 AM GMT)
BJP appointed in-charges and co-in-charges of states for Lok Sabha elections, Baijayant Panda given the responsibility of UP
X

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, बैजयंत पांडा को यूपी की जिम्मेदारी: Photo- Social Media

BJP Mission 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द की यूपी समेत कई राज्यों में अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को विनोद तावड़े के साथ बिहार का सह-प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी और उनके साथ सुरेंद्र नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। अमित मालवीय और आशा लाकड़ा को बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के एमएलसी महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग और भी जारी कर दिया है।





खबर अपडेट हो रही है-

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story