×

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़ा फेरबदल, तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने के आदेश को अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

aman
Report aman
Published on: 25 Sep 2023 10:15 AM GMT (Updated on: 25 Sep 2023 10:30 AM GMT)
Lok Sabha Elections 2024:
X

जेपी नड्डा (Social Media)

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सोमवार (25 सितंबर) को 3 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने के आदेश जारी किए। भाजपा ने जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं, उनमें मेघालय (Meghalaya), नगालैंड (Nagaland) और पुडुचेरी (Puducherry) शामिल हैं।

रिकमैन मोमिन मेघालय तो सेल्वागनबेथी को पुडुचेरी की कमान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय बीजेपी (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी (S Selvaganabathy) को पुडुचेरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (Puducherry BJP President) पर नियुक्ति मिली है।

बेंजामिन येप्थोमी बने नगालैंड के भाजपा अध्यक्ष

इसी तरह, नगालैंड (Nagaland) में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। यहां बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

बीजेपी की पूर्वोत्तर पर पैनी नजर

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर पूरी पकड़ बनाए हुए है। आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की पैनी नजर है। इसीलिए पार्टी किसी भी हालत में यहां पर अपनी पैठ बनाना चाहती है। आज हुई नियुक्तियों को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

भाजपा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में सरकार में है। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन छोटे ही सही लेकिन अहम माने जा रहे राज्यों पर बीजेपी पैनी नजर बनाए है। साथ ही, पुडुचेरी में भी भाजपा को संभावनाएं नजर आ रही हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story