×

Chandigarh Mayor Election: पहले ही चुनाव में इंडिया को तगड़ा झटका, भाजपा के मनोज बने मेयर, जानें किसे मिले कितने वोट

Chandigarh Mayor Election: भाजपा को 16 वोट मिले हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले हैं। वहीं आठ वोट अमान्य हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 Jan 2024 8:16 AM GMT (Updated on: 30 Jan 2024 1:28 PM GMT)
Chandigarh Mayor Election
X

बीजेपी के मनोज सोनकर बने मेयर (फोटो: सोशल मीडिया)

Chandigarh Mayor Election: इंडिया गठबंधन को पहले ही चुनाव में करारा झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जीत का जादुई आंकड़ा 19 होता है। इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। वहीं भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं। इसके बावजूद 16 वोट पाकर भाजपा जीत गई है।

पीठासीन अधिकारी पर लगे वोटों से छेड़छाड़ के आरोप

वहीं पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। सदन में काफी हंगामा चल रहा है। भाजपा के मनोज सोनकर को मेयर घोषित कर दिया गया है। भाजपा को 16 वोट मिले हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले हैं। वहीं आठ वोट अमान्य हैं।

केजरीवाल बोले-बीजेपी ने वोटों की चोरी की है

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन का खाता हार से खुला है। बड़ी बात यह रही कि गठबंधन के पास संख्या बल में पूर्ण बहुमत होते हुए भी वह मेयर चुनाव में मात खा गई और वहीं 16 वोटों के समर्थन वाली बीजेपी चुनाव जीत गई। मेयर चुनाव में हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने वोटों की चोरी की है। उन्होंने कहा कि 36 में आठ वोटों को रद्द कर दिया गया। सीएम ने बीजेपी पर चुनाव में गुंडागर्दी और बेईमानी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन ने वहां मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी थी। बीजेपी 16 वोटों के साथ जीत गई और गठबंधन के आठ वोट रद्द कर दिए गए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story