×

Delhi News: बीजेपी सरकार बनते ही बड़ा बदलाव, केजरीवाल सरकार के सभी मंत्रियों के निजी स्टाफ हटाए गए

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी सरकार की वापसी के बाद प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Feb 2025 11:00 AM IST
Delhi News
X

Delhi News

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी सरकार की वापसी के बाद प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के सेवा विभाग ने आदेश जारी कर पिछली सरकार के दौरान नियुक्त 'को-टर्मिनस स्टाफ' (सह-अवधि नियुक्ति) की सेवाएँ समाप्त करने की जानकारी दी है। यह फैसला सत्ता परिवर्तन के बाद स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

दरअसल, 20 फरवरी को भारत के राष्ट्रपति ने गजट अधिसूचना जारी कर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति की पुष्टि की थी। नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को पुनर्गठित करने की आवश्यकता होती है, जिसके तहत मंत्रियों और मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत स्टाफ की नियुक्तियाँ भी स्वतः समाप्त मानी जाती हैं। इसी आधार पर सेवा विभाग ने को-टर्मिनस स्टाफ की नियुक्तियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

को-टर्मिनस स्टाफ कौन होते हैं

को-टर्मिनस स्टाफ वे कर्मचारी होते हैं जो किसी विशेष मंत्री या मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक ही पद पर बने रहते हैं। जब संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री अपना पद छोड़ते हैं, तो उनके साथ नियुक्त ये कर्मचारी भी अपने पद से मुक्त हो जाते हैं। नई सरकार अपने अनुसार नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकती है।

नए स्टाफ का होगा चयन

इस आदेश के बाद अब दिल्ली सरकार में प्रशासनिक स्तर पर नए स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए नए पर्सनल असिस्टेंट, सेक्रेटरी और अन्य स्टाफ की बहाली की जाएगी। सत्ता परिवर्तन के साथ आने वाले इस बदलाव को एक सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जिसे नई सरकार के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किया जाता है।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story