TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Maharashtra: विधानसभा की तैयारी को लेकर बीजेपी की दो टूक, कहा- एक व्यक्ति के भरोसे पार्टी नहीं चलेगी

Maharashtra Vidhan Sabha Election : महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को एक के भरोसे न रहने को कहा है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 19 Jun 2024 10:19 AM GMT
Maharashtra News
X

Maharashtra News (Pic: Social Media)

Maharashtra News: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान ने अपना काम शुरु कर दिया है। पार्टी लगातार बैठक कर रणनीतियां बनाने में लगी हुई है। चुनाव की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने कल देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक की थी। आज भाजपा की आलाकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी एक चेहरे पर निर्भर न रहने को कहा है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही अत्याधिक आत्मविश्वास से बचने की नसीहत भी दी जा रही है।

लोकसभा चुनाव से ली सीख

भाजपा ने भले ही केंद्र में सरकार बना ली हो मगर पार्टी को उससे बहुत सबक लेने की जरूरत है। पार्टी ने किया भी ऐसा ही। भाजपा आलाकमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव वाली गलती इस चुनाव में नहीं होनी चाहीए। बता दें कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत भी नहीं मिला था। एनडीए गठबंधन ने मिलकर सरकार बनाई। इसी से सबक लेकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है।

कल फडणवीस ने की थी बैठक

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि पार्टी प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि, मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बाद ये साफ कर दिया गया कि महाराष्ट्र में भाजपा के राजनीतिक नेतृत्व में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है।

विधानसभा चुनाव में जीत पर फोकस

केंद्रीय नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने को लेकर मंथन हुआ है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आज महाराष्ट्र की कोर टीम ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की और परिणाम पर विस्तार से चर्चा की। कहां वोट मिले कहां नहीं मिले, क्या सुधार होना चाहिए, इस पर चर्चा हुई। फडणवीस ने बताया कि जल्द ही NDA सहयोगी के साथ चर्चा करेंगे कि विधानसभा चुनाव कैसे जीता जाए।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story