×

बर्थडे स्पेशल: BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का आज है जन्म दिन, PM मोदी ने दी बधाई

मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी सन् 1934 को उत्तराखण्ड में हुआ था। उनका पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपना एम्एससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहां प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह उनके एक शिक्षक थे।

SK Gautam
Published on: 5 Jan 2020 6:40 AM GMT
बर्थडे स्पेशल: BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का आज है जन्म दिन, PM मोदी ने दी बधाई
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का आज जन्म दिन है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर दिया बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा, डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। जोशी जी ने राजनीति, संसद और एक मंत्री के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान देश में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के मामले में दृढ़ निश्चयी हैं।

ये भी देखें: अब मायावती ने भी उठाए सीएए प्रर्दशनकारियो पर हुई कार्रवाई पर सवाल

उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे कई वर्षों तक डॉ. जोशी के साथ काम करने का अवसर मिला। मेरी तरह कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका बेहद मूल्यवान है। मैं डॉ. जोशी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखण्ड में हुआ था जन्म, इलाहाबाद विश्वविद्यालय कर चुके हैं एम्एससी

2014 के लोकसभा चुनाव में वे उत्तर प्रदेश के कानपुर से सांसद रहे हैं। मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी सन् 1934 को उत्तराखण्ड में हुआ था। उनका पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपना एम्एससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहां प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह उनके एक शिक्षक थे। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वे प्रथम शोधार्थी हैं। बाद में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गये।

ये भी देखें: सारंगनाथ महादेव, यहां होती है एक साथ दो शिवलिंगों की पूजा

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व अध्‍यक्ष मुरली मनोहर जोशी अपनी स्‍नातक डिग्री मेरठ कॉलेज तथा स्‍नातकोत्‍तर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्‍त की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही उन्‍होंने डॉक्‍टरेट की उपाधि भी प्राप्‍त की, उन्‍होंने भौतिकी में शोध कार्य किया और इस शोध कार्य को हिंदी में प्रकाशित किया।

डॉ. जोशी तीन बार इलाहाबाद के विधायक रहे

अपनी युवावस्‍था में डॉ. जोशी राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की। 1980 में डॉ. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की स्‍थापना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्‍यक्ष बनें। डॉ. जोशी तीन बार इलाहाबाद के विधायक रहे। और इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनावों में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। 15वीं लोकसभा में उन्‍होंने वाराणसी से बीजेपी उम्‍मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।

1996 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार 13 दिनों के लिए बनी थी, उस दौरान डॉ. जोशी ने गृह मंत्री का पदभार संभाला था। 15वीं लोकसभा के कार्यकाल में 1 मई 2010 को उन्‍हें लोक लेखांकन समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story