बीजेपी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, पीएम मोदी बने पहले सदस्य

Delhi News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के शुभारम्भ को लेकर पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Rajnish Verma
Published on: 2 Sep 2024 12:09 PM GMT (Updated on: 2 Sep 2024 12:45 PM GMT)
बीजेपी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, पीएम मोदी बने पहले सदस्य
X

Delhi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही वह पार्टी के पहले सदस्य बन गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की संघर्ष यात्रा पर बनी एक डॉक्युमेंट्री फिल्म को भी दिखाया गया।

बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है।

बीजेपी दुनिया की सबसे विश्वसनीय पार्टी

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के भारत के नेताओं के प्रति विश्वास कम हुआ है। इस विश्वास को बढ़ाने के लिए चुनौती को किसी ने स्वीकार किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वह 2014 में जब प्रधानमंत्री बने थे, तब मैं अध्यक्ष था। उन्होंने तब भी साफ कहा था कि चुनावी घोषणापत्र ऐसा बनाना, ताकि हम उसे पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी ही पार्टी नहीं है, बल्कि यह सबसे विश्वसनीय पार्टी है।

उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं कर रहे हैं, हम देश और समाज बनाने के लिए राजनीति करते हैं। भारतीय जनसंघ के रूप में जब से यात्रा की थी, तब से अब तक उसी विचारधारा पर काम कर रहे हैं, हम कभी भी अपनी विचारधारा से भ्रमित नहीं हुए हैं। हमारी दार्शनिक अवधारणा ही हमें प्रेरित करती है कि हम ऐसी सरकार बना सकें ताकि समाज के हर व्यक्ति के तन के सुख के लिए धन-धान्य दे सकें, मन के सुख के लिए मान-सम्म्मान और स्वाभिमान दे सके, बुद्धि के सुख के लिए ज्ञान दे सके और आत्मा के सुख के लिए भगवान दे सके।

पीएम मोदी के लिए संगठन सर्वोपरि

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं, इसके बावजूद भी हम सबके लिए वो आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा इस बात को अपने आप में जीया है कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन प्रथम है। उन्होंने कहा कि संगठन को जब भी आवश्यकता पड़ी है, अपने व्यस्ततम समय में भी वो पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि जब अमित भाई शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तो उस समय उन्होंने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा था कि हम संगठन के रास्ते बदलेंगे, संगठन के तरीके बदलेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जो कमल के निशान के साथ चलना चाहते हैं, उनका हम पार्टी में समावेश कर सकें।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story