Bhavya & Pari Marriage : सात जन्मों के बंधन में बंधे MLA भव्य बिश्नोई और IAS परी बिश्नोई, उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग

Bhavya Pari Marriage : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भव्य में आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई से शादी कर ली है। उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इन्होंने सात फेरे लिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Dec 2023 5:23 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2023 8:12 AM GMT)
BJP MLA Bhavya got married with IAS Pari Vishnoi
X

BJP MLA Bhavya got married with IAS Pari Vishnoi (Photos - Social Media)

Bhavya-Pari Marriage : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र भव्य बिश्रोई और राजस्थान की इस परी बिश्नोई एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में इन दोनों ने सात फेरे लिए। भव्य फिलहाल आदमपुर से बीजेपी के विधायक हैं। शादी के बाद अब इन दोनों का रिसेप्शन दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में होने वाला है। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। उदयपुर में इन दोनों ने उदयासागर झील पर बनी पांच सितारा होटल में परिवार और गरीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। 24 दिसंबर को राजस्थान के अजमेर के पुष्कर में रिसेप्शन रखा गया है। 26 दिसंबर को आदमपुर में प्रीतिभोज है और 27 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन नई दिल्ली में रखा गया है।

आईलैंड गार्डन पहुंचे मेहमान

शुक्रवार की शाम 7:30 बजे होटल से निकली बारात में भव्य बिश्नोई को व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए देखा गया। वह सारे बारातियों के साथ होटल के अंदर आईलैंड गार्डन पहुंचे जहां दुल्हन पक्ष की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। गार्डन के पास बने मंदिर में रात 9:30 बजे के बाद इन दोनों के फेरे हुए। इसके पहले यहां पर संगीत का आयोजन किया गया था।


मई में हुई थी सगाई

हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल चौधरी के पोते और आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई ने 1 मई 2023 को सगाई की थी। परी 2019 बैच की महिला ऑफिसर है और फिलहाल सिक्किम कैडर में हैं। शादी के लिए उन्होंने अपना कैडर भी चेंज करवाया है और उन्हें हरियाणा की एनओसी मिल चुकी है।


2019 में बनी IAS

परी बिश्नोई बीकानेर जिले की है और उनके पिता मनीराम वकील है और मां सुशीला एसीबी में हैं। उनके पिता चार बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। जब वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी तभी उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली। 2019 में उन्होंने यूपीएससी का तीसरा अटेंप्ट किया जिसमें वह सफल हुई ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की।


ऑक्सफोर्ड से हैं भव्य

भव्य बिश्नोई की बात करें तो वह पूर्व सीएम के होते हैं और उनके पिता कुलदीप बिश्नोई भी सांसद है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। सुनीता कुलदीप बिश्नोई ने 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़कर विधानसभा से इस्तीफा दिया था और 2022 में भव्य ने आदमपुर सीट पर उपचुनाव में पहली बार विधायक पद हासिल किया। इसके पहले इस सीट से उनके पिता विधायक थे और उनके इस्तीफे के बाद ही यह खाली हुई थी।

बिश्नोई समाज की पहली IAS हैं परी

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन परी बिश्नोई ने महज 24 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनकर सभी को हैरान कर दिया था। अपने समाज की पहली महिला आईएएस अफसर हैं। 12वीं क्लास पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया और यहां ग्रेजुएशन के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू की। जब पहले दो प्रयास में परी को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने खुद को समाज से बिल्कुल दूर कर लिया। उन्होंने फोन और सोशल मीडिया जैसी चीजों से भी दूरी बना ली और केवल अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। 2019 में उनका सपना पूरा हुआ और वह आईएएस अफसर बन गई।


पहले भी हुई है इस IAS और MLA की शादी

यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी नेता ने आईएएस अफसर से शादी की हो। इन दोनों के पैसे भले ही अलग-अलग होते हैं लेकिन इनका कहीं ना कहीं एक दूसरे से संबंध होता है और जब यह प्यार में पड़ते हैं तो अक्सर एक दूसरे से शादी के बंधन में बन जाते हैं। कुछ समय पहले केरल की आईएएस दिव्या एस अय्यर और एमएलए एस सबरीनाथन की शादी खूब चर्चा का विषय बनी थी। सबरीनाथन 2015 में सबसे कम उम्र की एमएलए बने थे। वहीं दिव्या 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story