×

Maharashtra News: पुलिस के सामने बीजेपी विधायक ने शिव सेना नेता पर की फायरिंग, सुप्रिया सुले ने फडणवीस से मांगा इस्तीफा, कही ये बात

Maharashtra News: बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस के सामने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में शिव सेना के शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ घायल हो गए। विवाद सीधे फायरिंग तक पहुंचने पर विपक्षी दल ने सत्ता पक्ष के नेताओं की आलोचना की है। सुप्रिया सुले ने राज्य के गृह मंत्री फडनवीस के इस्तीफे की मांग की है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 Feb 2024 12:05 PM GMT
BJP MLA fired at Shiv Sena leader in front of police, Supriya Sule asked Fadnavis to resign
X

पुलिस के सामने बीजेपी विधायक ने शिव सेना नेता पर की फायरिंग, सुप्रिया सुले ने फडणवीस से मांगा इस्तीफा: Photo- Social Media

Maharashtra News: बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस स्टेशन में गोलीबारी करने की घटना से जहां एक ओर सनसनी फैल गई तो वहीं अब विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गई।बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। इससे वहां सनसनी फैल गई। दरअसल सत्ताधारी दलों के नेताओं के बीच विवाद बढ़ने के बाद यह गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं इस मामले में विपक्षी दल सत्ता पक्ष पर सवाल उठाते हुए कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस घटना पर गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग भी की है।

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि संजय राउत जो कहते हैं वह लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन राउत साहब जो कहते हैं वह बार-बार सच हो रहा है। सत्ताधारियों के बीच गैंगवार अब कैबिनेट से लेकर सड़क तक पहुंच गई है। उन्होंने मांग की है कि अगर पुलिस के सामने ऐसी फायरिंग हो रही है तो गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Photo- Social Media

सुले ने पूछे सवाल?

ये छत्रपति का महाराष्ट्र है। यहां सत्ताधारी विधायक पुलिस स्टेशनों पर फायरिंग कर रहे हैं। महाराष्ट्र में वास्तव में क्या चल रहा है? ये सवाल सुप्रिया सुले ने पूछा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस घटना को लेकर संसद में सवाल उठाएंगे। साथ ही सुले ने साफ किया कि वह इस फायरिंग मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देंगी।

गोली चलाने की हिम्मत कैसे हुई?

शासकों ने सत्ता का आनंद लिया है। जब पुलिस आपके सामने हो तो गोली चलाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? सुले ने ये सवाल उठाया। गोली चलाने वाले बीजेपी विधायक हैं, इसलिए गृह मंत्री फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि वह इस मामले में अगले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगी।

Photo- Social Media

बीजेपी सत्ता और धन का आनंद लेती है

सुले ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता और पैसे से मौज करने का आरोप लगाया है। कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि बीजेपी विधायक पुलिस को मारने की बात कर रहे हों, पुलिस के सामने सीधे गोली चला रहे हों। सुले ने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस मामले में कार्रवाई करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story