×

BJP विधायक संगीत सोम बोले, बुर्के से बढ़ता है आतंकवाद, लगे बैन

उत्तर प्रदेश मेरठ जिले के सरधना से भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं विधायक संगीत सोम ने बुर्का पर पाबंदी की मांग की है। सोम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बुर्का की आड़ में आतंकवाद बढ़ाने का दावा किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 May 2019 12:27 PM GMT
BJP विधायक संगीत सोम बोले, बुर्के से बढ़ता है आतंकवाद, लगे बैन
X
ताज विवाद में कूदे संगीत सोम, बोले- बाबर-अकबर गद्दार, इतिहास से हटेगा नाम

मेरठ: उत्तर प्रदेश मेरठ जिले के सरधना से भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं विधायक संगीत सोम ने बुर्का पर पाबंदी की मांग की है। सोम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बुर्का की आड़ में आतंकवाद बढ़ाने का दावा किया है।

उधर, विपक्षी दलों ने सोम के बयान की तीखी आलोचना की है। संगीत सोम ने कल एक वीडियो बनाकर वायरल किया। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि श्रीलंका में विस्फोट की वजह से तीन सौ से ज्यादा मारे गए, वहां बुर्का पर रोक लगा दी गई।

संगीत सोम ने घूंघट पर बैन को तुष्टीकरण से जोड़ते हुए कहा कि इन लोगों की नीति साफ जाहिर होती है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि देश में जिस तरह से बुर्का से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। उसके लिए जल्द से जल्द देश में बुर्का बैन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें...मुमताज की मौत पर जाने उनकी बेटी तान्या माधवानी ने क्या कहा?

संगीत सोम ने लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए बुर्का की आड़ में फर्जी वोटिंग की जा रही है। इस बीच उन्होंने जावेद अख्तर का भी जिक्र किया, जिन्होंने हाल ही में घूंघट पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।

संगीत सोम ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कभी घूंघट में आतंकवाद हुआ है। क्या आपको हर चीज में सांप्रदायिकता दिखती है। क्या आप भूल जाते हैं कि आप अक्सर उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जो लोग आतंकवादियों का साथ देते हैं। देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें...लखनऊ: कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम ने किया रोड शो, देखिए तस्वीरें

विधायक संगीत सोम का कहना है कि आज पूरी दुनिया व पूरे भारत देश में बुर्का आतंक का पर्याय बन चुका है। आतंकवाद जिस तरह से बुर्का की आड़ में पनप रहा है उससे देश के लोकतंत्र के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने श्रीलंका का जिक्र किया और कहा कि श्रीलंका जैसे देश में बुर्का की आड़ में सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story