×

'घमंडिया गठबंधन अब बीते जमाने की बात, जल्द सभी गांठ खुल जाएगी...बस रस्सी बचेगी', विपक्ष पर डॉ. दिनेश शर्मा का प्रहार

Dinesh Sharma : विपक्ष पर हमलावर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, 'भ्रष्टाचार करने वाले निर्दोष होने का स्वांग कर रहे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता और नेताओं दोनों में ही आकर्षण है'।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 Feb 2024 12:50 PM GMT
Dinesh Sharma on Opposition
X

डॉ दिनेश शर्मा (Social Media)

Dinesh Sharma on Opposition: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma News) ने कहा कि, 'घमंडिया गठबंधन अब बीते जमाने की बात हो चुकी है। देशभर में इस गठबंधन की गांठ खुल रही है। आने वाले समय में सभी गांठ खुल जाएगी, केवल रस्सी ही बचेगी।'

उनका कहना था कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह स्नेह का नहीं केवल 'स्वार्थ का बंधन' था। अपने गठबंधन को बचाने के लिए अब तो उनके नेताओं द्वारा पूजा-पाठ भी किया जा रहा है, पर भगवान भी तभी सुनता है जब कर्म अच्छे होते हैं। दिनेश शर्मा ने कहा, इनकी कमाई अच्छी है। कर्म अच्छा नहीं है। असल में इस गठबंधन की नीति और नीयत दोनों ही खराब है'।

'कर्म-कमाई दोनों का ही हिसाब देना होता है'

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने ये बातें संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा, कि 'कर्म और कमाई दोनों का ही हिसाब देना होता है। उनके पास कर्म हैं नहीं और कमाई की है तो उसका हिसाब हो रहा है। जब जनाधार और साथी कमजोर हों तो वे जल्दी मिलते हैं और टूटते भी जल्दी हैं'।

PM मोदी के प्रति जनता और नेताओं में जुनून

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा, 'आज भ्रष्टाचार करने वाले लोग निर्दोष होने का स्वांग कर रहे हैं। अगर, वे सही मायने में निर्दोष होते तो अदालत में उनकी सजा बरकरार नहीं रहती'। उन्होंने कुछ नए दलों के भाजपा के साथ आने के सवाल पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता और नेताओं दोनों में ही आकर्षण है। हर दल का कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ना चाहता है। किसी को पार्टी से जोड़ने का निर्णय पार्टी नेतृत्व करता है।'

किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कटिबद्ध

उनका कहना था कि, 'भाजपा किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है। आज यूपी में गन्ना किसान का भुगतान समय से हो रहा है। तमाम किसान हितैषी कार्य हुए हैं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री के ओजस्वी भाषण का उल्लेख करते हुए डॉक्टर शर्मा ने कहा, बीते 10 वर्षों में देश व प्रदेश ने अभूतपूर्व उन्नति की है। अगले 5 वर्षों के मोदी 3 सरकार देश को उन्नति के शिखर बिंदु पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन से और अपने कार्यों से विपक्ष को निरुत्तर कर दिया है'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story