×

'बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी. गर्व है आप पर..'BJP MP गिरिराज सिंह ने लालू की बिटिया की जमकर तारीफ की

Giriraj Singh On Rohini Acharya: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा,'बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी' गर्व है आप पर।'

aman
Written By aman
Published on: 6 Dec 2022 10:23 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2022 10:27 AM GMT)
bjp mp giriraj singh praises rohini acharya said you will be an example for generation next
X

लालू यादव बेटी रोहिणी आचार्य के साथ, सांसद गिरिराज सिंह (Social Media) 

Giriraj Singh On Rohini Acharya: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) का 5 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) हुआ। लालू यादव की किडनी बदलने की जरूरत आ पड़ी थी। लेकिन, जब किडनी डोनेट करने की बारी आई तो कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) आगे आईं। इस ट्रांसप्लांट के बाद से रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। देश के आम नागरिकों के साथ-साथ कई बड़े राजनेता भी रोहिणी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

इन्हीं में एक नाम है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) का। बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने लालू यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी' गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।'

लालू बोले-..आप लोगों ने दुआ की

आपको बता दें, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बीते काफी समय से किडनी संबंधित समस्या से जूझ रहे थे। सोमवार (05 दिसंबर) को उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया। यह ऑपरेशन सफल रहा। लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की है। लालू प्रसाद की बेटी और सांसद मीसा भारती ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लालू यादव बोलते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, 'आप लोगों ने दुआ की। अब हम अच्छा महसूस कर रहे हैं।'


लालू के परिवार के कई सदस्य सिंगापुर में

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के एक अस्पताल में हुआ है। लालू यादव के ऑपरेशन से पहले उनके परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे। पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बड़ी बेटी मीसा भारती के अलावा कई अन्य करीबी भी सिंगापुर में उनके साथ मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story