×

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिली थी। उनसे पूरी घटना की जानकारी ली थी।

Aditya Mishra
Published on: 19 Feb 2021 1:26 PM GMT
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती
X
साध्वी प्रज्ञा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती आई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा की थी।

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभी तक जितनी जानकारी सामने आ पाई है, उसके मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

उनका इलाज जारी है। डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर रखें हुए हैं। अभी उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में ही रहना होगा।

खतरे में आई 104 यात्रियों की जान, बाल-बाल बचे सभी, टला बड़ा हादसा

mp pragya thakur BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती(फोटो:सोशल मीडिया)

राम मंदिर पर दिया था ऐसा बयान

साध्वी प्रज्ञा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती आई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की थी।

कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए ना जानें कितनी पीढ़ियां बीत गई लेकिन यह सौभाग्य हम लोगों को मिला है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी।

इसके अलावा विवादित वेब सीरीज तांडव पर भी उनका बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमेशा सनातन धर्म पर ही कुठाराधात होता है। इस सीरीज को बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

रातो रात बना हनुमान मंदिर: लगे जय श्रीराम के नारे, डेढ़ महीने पहले हुई थी तोड़फोड़

Pragya Thakur BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती(फोटो:सोशल मीडिया)

रिंकू शर्मा के परिजनों से की थी मुलाकात

इसके अलावा हाल ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिली थी। उनसे पूरी घटना की जानकारी ली थी और परिजनों हर संभव मदद का भरोसा भी दिया था।

इस दौरान साध्वी ये भी कहा था कि दोषी चाहें कोई भी उसे हर हाल में सजा मिलेगी और आपको इंसाफ मिलेगा। वहीं रिंकू के परिजनों की मदद के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी आगे आये थे।

उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये जुटाने की मुहिम शुरू की थी जिसे पूरा कर उन्होंने परिजनों के ये रकम सौंप दी थीं।

आतंकी हमले का कहर: 72 घंटे के अंदर दहला श्रीनगर, जवानों को बनाया निशाना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story