×

गांधी को छोड़ गोडसे को बताया देशभक्त, BJP सांसद के इस बयान से मच गया हंगामा

  संसद में संसद में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा। लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया, जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था।

suman
Published on: 27 Nov 2019 4:52 PM GMT
गांधी को छोड़ गोडसे को बताया देशभक्त, BJP सांसद के इस बयान से मच गया हंगामा
X

नई दिल्ली: संसद में संसद में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा। लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया, जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था।

यह पढ़ें...IRCTC के तत्कालीन प्रबंधक केएम त्रिपाठी की अंतरिम जमानत खारिज

जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया।हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है।

suman

suman

Next Story