×

BJP की MP रूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती, ब्रेन टिश्‍यूज में जमे खून के थक्‍के

aman
By aman
Published on: 23 Dec 2016 1:20 PM GMT
BJP की MP रूपा गांगुली अस्पताल में भर्ती, ब्रेन टिश्‍यूज में जमे खून के थक्‍के
X

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली को शुक्रवार को ब्रेन टिश्‍यूज में खून के थक्‍के जमने के बाद कोलकाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने रूपा गांगुली को आराम करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें ...BJP ने रूपा गांगुली को भेजा राज्य सभा, लेंगी नवजोत सिंह सिद्धू की जगह

गौरतलब है कि रूपा गांगुली को बीजेपी की सदस्य के तौर पर अक्टूबर में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। रूपा गांगुली की घर-घर में पहचान छोटे पर्दे के धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी के किरदार से बनी थी। रूपा ने बीजेपी के टिकट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी, पर वह हार गईं थीं।

ये भी पढ़ें ...बंगाल में BJP नेता रूपा गांगुली पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

इसी साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल चुनाव की वोटिंग के दौरान रूपा गांगुली कैमरे पर तृणमूल कांग्रेस की महिला समर्थक को थप्‍पड़ मारते पकड़ी गई थीं। उसके बाद अगले महीने कथित तौर तृणमूल समर्थकों ने कोलकाता के पास उन पर हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गयीं थीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story