Bjp New President: भाजपा ने तय कर लिया RSS की पसंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष! ऐलान के लिए सही नहीं समय

Bjp New President: भाजपा जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सकती है।

Snigdha Singh
Published on: 9 April 2025 5:19 PM IST
Bjp New President: भाजपा ने तय कर लिया RSS की पसंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष! ऐलान के लिए सही नहीं समय
X

Bjp New President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जोरों पर है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। पार्टी में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच चर्चा है कि पार्टी की कमान इस बार एक महिला नेता को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और तमिलनाडु की कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वनाथी श्रीनिवासन का नाम सबसे आगे चल रहा है। उसके पीछे भी कई कारण हैं।

दरअसल, वनाथी श्रीनिवासन को उनके संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट छवि और महिला सशक्तिकरण के प्रति सक्रिय भूमिका के कारण शीर्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वे 2021 में अभिनेता कमल हासन को हराकर विधानसभा में पहुंची थीं और तभी से पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ा है। बता दें कि भाजपा जल्दी ही सही समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करेगी।

वानाथी श्रीनिवासन का राजनीतिक सफर

वानाथी श्रीनिवासन, पेशे से वकील, ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की। उन्होंने भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव और तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष का पद शामिल है। अक्टूबर 2020 में, उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

क्यों साउथ है विकल्प

दरअसल, भाजपा अकेले या गठबंधन के साथ मिलाकर देश के 21 राज्यों में सरकार है। अब भाजपा के लिए दक्षिण के राज्य चुनौती हैं। बता दें कि 2026 में साउथ के कई राज्यों में चुनाव हैं। यहां भाजपा को अब अपनी जीत का परचम लहराना है। 2026 में केरल, तमिलानडु, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं।

दक्षिण भारत में भाजपा का विस्तार

वानाथी श्रीनिवासन ने दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु में, भाजपा की उपस्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में, पार्टी ने इन क्षेत्रों में अपनी जड़ें मजबूत की हैं, जिससे भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला है।

महिला नेतृत्व की ओर बढ़ता कदम

वहीं बीजेपी के कुछ सीनियर नेताओं का कहना है कि यदि वानाथी श्रीनिवासन को भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, तो यह पार्टी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, क्योंकि इससे पहले महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को सराहा गया है। उनका नेतृत्व पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा और भाजपा की समावेशी छवि को मजबूत करेगा।

कब होगी घोषणा?

बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत जनवरी 2025 तक आधे से अधिक राज्यों में चुनाव पूरे हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के मध्य तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले यह फैसला लिया जा सकता है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story