×

BJP New President: भाजपा का अध्यक्ष तय! RSS की ही पसंद हैं ये नेता, 15 को हो सकती है घोषणा

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सकती है।

Snigdha Singh
Published on: 6 March 2025 3:05 PM IST
BJP New President: भाजपा का अध्यक्ष तय! RSS की ही पसंद हैं ये नेता, 15 को हो सकती है घोषणा
X

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक चुनाव लड़े हैं। लोकसभा चुनाव के बाद नड्डा के मंत्री बनने के बाद से ही पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में थी। अब जल्दी ही सूत्रों की मानें तो 15 मार्च तक नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। अब बिहार पर नजर टिकी हुई है। इसलिए भाजपा बिहार चुनाव साधने के लिए 15 मार्च तक अध्यक्ष घोषित कर सकती है। राजनीतिक जानकारी की माने तो भाजपा मनोहर लाल खट्टर को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर सकती है। खट्टर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक तो है ही साथ ही हरियाणा में उन्होंने भाजपा के लिए जो जमीन तैयार की वह सराहनीय है। मालूम हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर भाजपा की बिहार प्रदेश परिषद के प्रभारी व पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे थे। बिहार विधासभा चुनाव में पार्टी राजनीतिक फायदे के नजरिए से अपना ग्राउंड तैयार कर रही है।

मनोहर लाल खट्टर के बारे में जानें

मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को हरियाणा के रोहतक (Rohtak) जिले में महम तहसील के निंदाना गांव में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद, उनके पिता हरबंस लाल खट्टर पश्चिम पंजाब के झांग जिले से आकर रहने लगे। खट्टर ने पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से मैट्रिक तक की पढ़ाई की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की। इस दौरान उन्होंने सदर बाजार के पास एक दुकान भी चलाई। खट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए और तीन साल बाद पूर्णकालिक प्रचारक (Pracharak) बन गए। एक प्रचारक के रूप में, वे आजीवन अविवाहित हैं। 1994 में बीजेपी में आने से पहले उन्होंने 14 साल तक पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में काम किया। खट्टर 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले भाजपा नेता हैं। वहीं, जून 2024 में, खट्टर को बिजली मंत्री और आवास और शहरी मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया।

अब तक ये रहें भाजपा अध्यक्ष की सूची

1980–1986 अटल बिहारी वाजपेयी

1986–1991 लालकृष्ण आडवाणी

1991–1993 मुरली मनोहर जोशी

1993–1998 लालकृष्ण आडवाणी

1998–2000 कुशाभाऊ ठाकरे

2000–2001 बंगारू लक्ष्मण

2001–2002 जाना कृष्णमूर्ति

2002–2004 वेंकैया नायडू

2004–2005 लालकृष्ण आडवाणी

2005–2009 राजनाथ सिंह

2009–2013 नितिन गडकरी

2013–2014 राजनाथ सिंह

2014–2020 अमित शाह

2020– जेपी नड्डा (वर्तमान)

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story