×

BJP New President: हो गया फैसला...होली से पहले बीजेपी को मिल जायेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, बढ़ी हलचल

BJP New President: बीजेपी को 15 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। फैसला राज्य इकाई चुनावों के बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा। दावेदारों में कई नाम शामिल हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 28 Feb 2025 3:56 PM IST
Uttarakhand Nikay Chunav
X

Uttarakhand Nikay Chunav BJP candidates won mayor posts in 10 out of 11 municipal corporations  (Photo: social media )

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी को 15 मार्च तक अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के राज्य इकाइयों के चुनावों के बाद होगा। राज्य इकाइयों का चुनाव जनवरी में होना था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव और लंबित राज्य इकाई चुनावों के कारण इसमें देरी हो गई। भाजपा के संविधान के अनुसार, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तब तक नहीं चुना जा सकता जब तक आधे राज्य इकाइयों में चुनाव न हो जाएं। भाजपा ने अब तक 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 12 में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करा ली है। साथ ही इन 12 राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।

कौन बन सकता है भाजपा अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिये इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मनोहर लाल खट्टर तक कई नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा किसी चौंकाने वाले चेहरे को आगे ला सकती है ऐसे में किसी एक नाम को पर मुहर लगाना मुश्किल ही है। इतना जरूर है कि अध्यक्ष के लिए दावेदार को संघ और बीजेपी हाईकमान दोनों की मंजूरी जरूरी होगी। अध्यक्ष के चुनाव में जातिगत समीकरण, भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राज्यों के बीच संतुलन जैसे फैक्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अभी जेपी नड्डा हैं अध्यक्ष

जेपी नड्डा को पहली बार 17 जून, 2019 को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वे 20 जनवरी, 2020 तक इस पद पर बने रहे। 20 जनवरी, 2020 को उन्हें पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव किया गया और तबसे वे इस पद पर बने हुये हैं। नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके उन्हीं की अगुवाई में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में तीसरी बार वापसी की।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story