×

BJP ने बदले प्रदेश अध्यक्ष: मनोज तिवारी को दिल्ली-नित्यानंद ​को बिहार की कमान

By
Published on: 30 Nov 2016 5:01 AM GMT
BJP ने बदले प्रदेश अध्यक्ष: मनोज तिवारी को दिल्ली-नित्यानंद ​को बिहार की कमान
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। बीजेपी प्रेसीडेंट अमित शाह ने सतीश उपाध्याय की जगह उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

वहीं बिहार में अब नित्यानंद राय को बीजेपी की कमान संभालेंगे। नित्यानंद राय उजियारपुर से लोकसभा सांसद हैं। पार्टी ने दिल्ली में मनो‍ज तिवारी को कमान देकर साफ कर दिया है कि उसकी नजर पूर्वांचली वोटों पर है।

कौन हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी पहले समाजवादी पार्टी में थे और 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर गोरखपुर सीट से लड़ा था। लेकिन बीजेपी के योगी आदित्यनाथ के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए।

बीजेपी ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्व दिल्ली से प्रत्याशी बनाया और वो जीत गए। मनोज ,बिहार के कैमूर जिले के अतरवलिया गांव के रहने वाले हैं।

Next Story