×

Shakti Row: राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी एग्रेसिव, चुनाव आयोग से शिकायत, 'शक्ति' विवाद पर बोली- मांगें माफी

Shakti Row: वायनाड सांसद राहुल गांधी की 'शक्ति' के खिलाफ लड़ाई वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत की और निशाना साधा।

aman
Written By aman
Published on: 20 March 2024 2:08 PM GMT (Updated on: 20 March 2024 2:23 PM GMT)
Rahul Gandhi Shakti Row, Newstrack Hindi News, bjp reached election commission
X

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Social Media)

Rahul Gandhi Shakti Row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'शक्ति' के खिलाफ लड़ाई वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुखर हो गई है। बीजेपी ने बुधवार (20 मार्च, 2024) को चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने अपनी शिकायत में राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने चुनाव आयोग में शिकायत करने के बाद कहा, 'मैंने राहुल गांधी का पूरा बयान पढ़ा। आप हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ऐसी बातें बोलना शर्मनाक है।'

हरदीप पुरी- शर्मनाक शब्दावली सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'नारी शक्ति और हिन्दू धर्म के बारे में कांग्रेस के ‘युवा’ नेता के घोर आपत्तिजनक बयान से देश और विदेश के हर हिन्दू की भावना को ठेस पहुंची। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जिस शर्मनाक शब्दावली का प्रयोग किया गया आप सुनेंगे तो चौंक जायेंगे!

चुनाव आयोग से कड़ी कार्यवाही की मांग

उन्होंने आगे लिखा, 'भारत की नारी शक्ति और विरासत को जो सम्मान मोदी जी ने दिया वो आज तक देखा नहीं गया था| उन्होंने नारी सशक्तिकरण से कई कदम आगे बढ़कर नारी शक्ति द्वारा विकास को प्राथमिकता दी - देश भर की महिलाओं और बेटियों को सम्मान दिया - और उनके लिए इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग नारी शक्ति का अपमान है। आज ओम पाठक जी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से भेंट की और इस पोस्ट और बयानों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए याचिका दायर की।'

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के समापन अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली की। जिसमें उन्होंने कहा, 'हिंदू धर्म में 'शक्ति' शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं। एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति है क्या? जैसे किसी ने यहां कहा कि, राजा की आत्मा EVM में है। सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ED में है। CBI में है। इनकम टैक्स विभाग में है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story