×

Elections 2024: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Elections 2024: बीजेपी ने ने सिक्किम की 9 विधानसभा सीटों पर और 4 राज्यों में उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। हिमाचल में कांग्रेस से आए 6 नेताओं को टिकट दिया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 26 March 2024 8:13 AM GMT (Updated on: 26 March 2024 8:42 AM GMT)
Elections 2024
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानि मंगलवार (26 मार्च) को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा सिक्किम में विधानसा चुनाव के लिए बीजेपी 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि, भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।

गुजरात में किसे कहां से मिला टिकट

विजापुर- चतुरसिंह जावंजी चावड़ा

पोरबंदर- अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया

मनावदर- अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी

खंभात- चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल

वाघोडिया- धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला


हिमाचल प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं।

धर्मशाला- सुधीर शर्मा

लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर

सुजानपुर- रजिंदर राणा

बड़सर- इंद्र दत्त लखनपाल

गगरेट- चैतन्य शर्मा

कुटलैहड़- देविंदर कुमार

कर्नाटक

शोरपुर- नरसिंहनायक

पश्चिम बंगाल

भगवानगोला- भास्कर सरकार

सिक्किम में किसे कहां से मिला टिकट

1. ग्यालशिंग-बरन्याक - भीम कुमार शर्मा

2. नामची-सिंघीथांग - अरुणा मंगर

3. मेलि - योगेन राय

4. ट्यूमिन-लिंगी - फुर्बा रिनजिंग शेरपा

5. पश्चिम-पेंडम - भूपाल बरैली

6. शायरी - पेम्पो शेरिंग लेप्चा

7. मार्टम-रुमटेक - चेवांग दादुल भूटिया

8. ऊपरी ताडोंग- नीरेन भंडारी

9. गंगटोक - पेमा वांग्याल रिनिज़िंग


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक सिक्किम में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम में 18 मार्च को नोटिफिकेश होगा। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story