Haryana Elections: BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम नायब सैनी लाडवा से मैदान में, देखें सूची

Haryana Elections: बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Viren Singh
Published on: 4 Sep 2024 3:04 PM GMT (Updated on: 4 Sep 2024 4:22 PM GMT)
Haryana Elections
X

Haryana Elections (सोशल मीडिया) 

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा की कुल 90 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेताओं को जगह दी है। सीएम नायब सैनी को लाडवा विधानसभा सीट से उतारा गया है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला सीट से चुनाव मैदान में हैं, जबकि अंबाला शहर से असीम गोयल को उतारा गया है। इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री नायाब को करनाल के बजाय लाडवा चुनाव में उतारा है। बता दें कि इससे पहले जेजेपी और आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

सीएम लाडवा से तो अनिल विज यहां से मैदान में

भाजपा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति कर कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (ECE) की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 29.08.2024 को सम्पन्न हुई। बैठक में पीएम मोदी भी मौदूज रहे। ईसीई ने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जोकि 67 उम्मीदवार के नाम हैं। सूची में सबसे पहले नाम सीएम सैनी का है, जोकि लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। दूसरे नंबर पर शक्ति रानी शर्मा का है, जिन्हें कालका विधानसभा सीटे मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से तो अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे। कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया सेस भव्य बिश्नोई आदमपुर से और तेजपाल तंवर सोहना से भाजपा ने दांव खेला है।

बंसीलाल की पोती को भी मिली टिकट

भाजपा ने हरियाणा की अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची में बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी का भी जगह दी है। उन्हें तोशाम से उतारा है। श्रुति की मां किरण चौधरी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं।भाजपा में आने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। उम्मीदवारों को नाम को लेकर आज भी दिल्ली में एक अहम बैठक हुई, जिसके बाद पहली सूची जारी की गई। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल थे। सीएम नायाब सैनी को भी बैठक में शामिल होने के लिए आना था, लेकिन वो नहीं आ पाए।

इस दिन पड़ेंगे हरियाणा में वोट

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले यह चुनाव 1 अक्टूबर को होना था और फैसला 4 अक्टूबर को आना था, मगर बीच में पड़ रहीं छुट्टियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने इसकी तारीखों में बदलाव करते हुए मतदान की डेट 8 अक्टूबर कर दी। सरकार कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है।

पिछले विधानसभा चुनाव-2019 में भाजपा और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी। चुनाव के नतीजों की बात करें तो पिछली बार चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जजपा सहित अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story