Delhi MCD Election 2022: भाजपा का संकल्प पत्र उधोग एवं व्यापारियों के प्रति कृतसंकल्पित, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर

Delhi MCD Election 2022: संकल्प पत्र की विशेषता ये है की हमने व्यापारियों के जितने विषय लिये हैं उनका क्रियान्वन समयबद्ध होगा। सभी संकल्पों का नतीजा 4 से 5 माह में सामने आ जायेगा।

Network
Report Network
Published on: 30 Nov 2022 11:39 AM GMT
Delhi MCD Election 2022
X

BJP (Pic: Social Media)

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की भाजपा अपनी स्थापना से ही व्यापारियों की सामायिक समस्याओं को समझ कर उनके समाधान में यकीन रखती है और इस नगर निगम चुनाव से पूर्व हमारी पार्टी के सहयोगी रमेश खन्ना, सतीश गर्ग एवं नरेश ऐरन आदि व्यापारी नेताओं ने दिल्ली की अनेक व्यापारिक संस्थाओं से सम्पर्क कर सामायिक विषयों पर चर्चा कर उनकी आपेक्षाओं को समझा और उनमे से अनेक को स्वीकार कर नगर निगम चुनाव के लियें जारी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की भाजपा के व्यापारियों के प्रति जारी संकल्प पत्र की विशेषता यह है की हमने व्यापारियों के जितने विषय लिये हैं उनका क्रियान्वन समयबद्ध होगा और सभी संकल्पों का नतीजा 4 से 5 माह में सामने आ जायेगा।

कपूर ने कहा है हमारा संकल्प पत्र जहाँ उधोग एवं व्यापारियों के प्रति कृतसंकल्प है तो वहीं स्वरोजगारियों खासकर युवाओं एवं छोटे साप्ताहिक बाजार के पटरी लगाने वालों के प्रति भी समर्पित है।

भाजपा संकल्प पत्र के उधोगिक, व्यापारिक एवं स्वरोजगार उत्थान के 10 प्रमुख बिंदु हैं।

1. निगम का फैक्ट्री लाइसेंस 1 अप्रैल 2023 से खत्म कर फैक्ट्री स्वंय चलाने वालों एवं किराये पर देने वालों का सम्पति कर सामान्य होगा।

2. व्यावसायिक सम्पति मालिकों को भी अब अप्रैल 2023 से समय पर सम्पति कर जमा कराने पर मिलेगी छूट।

3. अप्रैल 2023 से समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने वालों को विशेष 15% छूट मिलेगी और ट्रेड लाइसेंस आन लाइन ही बनेगा।

4. चांदनी चौक सहित पूरी पुरानी दिल्ली एवं अन्य क्षेत्रों में बिल्डिंग एवं दुकानों के आगे के नगर निगम चबूतरों की फीस एवं लीज के मसले का 31 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण निराकरण होगा।

5. दुकानों के आगे के नाम बोर्ड की समस्या पर व्यापारिक संस्थाओं एवं निगम अधिकारियों की टीम बना कर 100 दिन में निराकरण होगा।

6. सील पड़े व्यापारिक परिसरों के लियें केन्द्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय का सहयोग लेकर समयबद्ध जून 2023 तक पॉलिसी लायेंगे।

7. हेल्थ लाइसेंस की प्रक्रिया को सिंगल विंडो करेंगे।

8. अप्रैल 2023 से गेस्ट हाउस में रसोई खोलने की अनुमति देंगे।

9. भाजपा 100 दिन में स्वरोजगार प्रोत्साहन के लियें ई कार्ट - फूड ट्रैक - क्लाउड किचन पॉलिसी लागू करेगी।

10. अप्रैल 2023 से सभी साप्ताहिक बाजार होंगे नियमित एवं उनमे दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों को अब छूट के साथ मासिक पास मिलेगा जिसके साथ अटल बीमा पंजीकरण फ्री मिलेगा और सभी वेंडरों को निगम से परिचय पत्र की सुविधा लाई जायेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story