Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जानिए सीएम योगी किस नंबर पर ?

Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Oct 2024 11:37 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2024 12:34 PM GMT)
Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जानिए सीएम योगी किस नंबर पर ?
X

Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तीसरे नंबर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम हैं। वहीं, इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13वें नंबर पर हैं, इनसे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का नाम है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह चौथे स्थान पर हैं।

इन्हें बनाया गया स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी

2. जेपी नड्डा

3. राजनाथ सिंह

4. अमित शाह

5. नितिन गडकरी

6. शिवराज सिंह चौहान

7. हिमंता बिस्वा सरमा

8. बाबूलाल मरांडी

9. अमर कुमार बाउरी

10. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

11. रवींद्र कुमार राय

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. योगी आदित्यनाथ

14. मोहन यादव

15. स्मृति ईरानी

16. नायब सिंह सैनी

17. मोहन चरण मांझी

18. विष्णुदेव साय

19. अर्जुन मुंडा

20. नित्यानंद राय

21. केशव प्रसाद मौर्य

22. सम्राट चौधरी

23. अन्नपूर्णा देवी

24. संजय सेठ

25. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

26. कर्मवीर सिंह

27. चंपाई सोरेन

28. कड़िया मुंडा

29. दीपक प्रकाश

30. विद्युत वरण महतो

31. डॉ. निशिकांत दुबे

32. ढुलू महतो

33. शुभेंदु अधिकारी

34. आदित्य साहू

35. प्रदीप वर्मा

36. बालमुकुंद सहाय

37. सीता सोरेन

38. रामचंद्र चंद्रवंशी

39. मनोज सिंह

40. घुरन राम

दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी

वहीं, झारखंड के दूसरे चरण यानी अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस चरण के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, इसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक है। वहीं, 30 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story