×

Chhattisgarh News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पलटी गाड़ी, एक कॉन्स्टेबल की मौत

Chhattisgarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। जबकि तीन अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गय़े हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jan 2023 3:08 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 3:15 AM GMT)
Accident in Chhattisgarh
X

Accident in Chhattisgarh (Symbolic Image: Social Media)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जनपद के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत होने की सूचना मिल रही है। जबकि तीन अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गय़े हैं। हालांकि इस हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ये हादसा रात के करीब 1 बजे हुआ है।

जानकारी मिली है कि हादसे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोका गया। मौके पर मौजूद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद् से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए उदयपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। घायलों के साथ अरुण साव भी अस्पताल पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आज 20 जनवरी को भाजपा के प्रदेश कार्यसमित की बैठक सरगुजा में आयोजित की गई है। बैठक में शिरकत करने के लिए तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए जा रहे थे। लेकिन अरुण साव के काफिले का वाहन उदयपुर में सड़क किनारे पलट गया। इस वाहन में 4 पुलिसकर्मी सवार थे, जिसमें एक कांस्टेबल रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य रामदेव (44), प्रदीप(29) और अनिल पैकरा (32) गंभीर रुप से घायल हो गये।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 और 21 जनवरी को हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20-21 जनवरी को जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, अजय जामवाल, पवन साय, रमन सिंह समेत कई बड़े चेहरे मंत्री, पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के जुटने की संभावना है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story