×

'वे निराशावादी भविष्यवक्ता, गंदगी ही तलाशेंगे'... रघुराम राजन के 5% विकास दर वाले अनुमान पर बीजेपी ने बोला हमला

India GDP Growth Rate: पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन की निराशाजनक भविष्यवाणी के लिए बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने लिखा, 'वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं। वे एक अरब लोगों को भूखे देखना चाहते हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 Jun 2023 3:57 PM GMT
वे निराशावादी भविष्यवक्ता, गंदगी ही तलाशेंगे... रघुराम राजन के 5% विकास दर वाले अनुमान पर बीजेपी ने बोला हमला
X
रघुराम राजन और राहुल गांधी (Social Media)

India GDP Growth Rate : प्रतिकूल वैश्विक हालातों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 31 मई को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 (FY 2022-23) में इंडियन इकॉनमी 7.2 फीसदी की दर से आगे बढ़ी। GDP ग्रोथ रेट के आंकड़े आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) पर निशाना साधा है।

दरअसल, बीजेपी ने उस बातचीत पर निशाना साधा है, जिसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि 'भारत अगले साल 5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर ले, तो भाग्यशाली होगा'। अब बीजेपी ने रघुराम राजन को 'निराशावादी' करार दिया। भाजपा नेता अमित मालवीय (Amit Malviya, BJP) ने ट्वीट किया, 'तथ्य ये है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी में 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।' उन्होंने लिखा, कांग्रेस के समर्थक 'गंदगी मांगने वाली मक्खियों' की तरह हैं। उन्हें एक साफ जगह भी दें तो भी वे गंदगी ही तलाशेंगे।

'निराशाजनक भविष्यवाणी' पर BJP का तंज

गौरतलब है कि, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former RBI Governor Raghuram Rajan) की 'निराशाजनक भविष्यवाणी' पर निशाना साधते हुए अमित मालवीय ने लिखा, 'वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं। वे एक अरब लोगों को भूखे देखना चाहते हैं, ताकि वे अपनी उत्तम शराब पीते हुए भारत की गरीबी पर बोलने के लिए मुखर हो सकें।' आपको बता दें, राजन और राहुल गांधी के बीच ये बातचीत दिसंबर, 2022 में हुई थी। तब राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे थे, जिसमें रघुराम राजन ने भी हिस्सा लिया था।'

'वूडू अर्थशास्त्र की अपनी सीमाएं हैं'

इतना ही नहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (BJP Spokesperson Shehzad Poonawalla) ने रघुराम राजन को 'जेम्स बॉन्ड राजन' करार दिया। उन्होंने कहा, 'सेलिब्रिटी अर्थशास्त्री' के रूप में राजनीतिक मतलब वाले वूडू अर्थशास्त्र की अपनी सीमाएं हैं।'

क्या कहा था रघुराम राजन ने?

वर्ष 2022 में राहुल गांधी के साथ अपनी बातचीत में आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा था कि, अगला साल इंडियन इकॉनमी के लिए और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए और भी मुश्किल भरा होगा। तब राजन ने कहा था कि, भारत 5 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने के लिए संघर्ष करेगा। इसके पीछे उन्होंने प्रमुख ब्याज दरें बढ़ने का तर्क दिया था और निर्यात धीमा होने को वजह बताया था। तब उन्होंने कहा था, 'अगर हम अगले साल 5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करते हैं तो हम भाग्यशाली होंगे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story