×

विनोद खन्ना की पत्नी को BJP का ठेंगा, सलारिया को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी की ओर से स्वर्ण सिंह सलारिया उम्मीदवार होंगे।

tiwarishalini
Published on: 21 Sep 2017 1:51 PM GMT
विनोद खन्ना की पत्नी को BJP का ठेंगा, सलारिया को मिला टिकट
X
विनोद खन्ना की पत्नी को BJP का ठेंगा, सलारिया को मिला टिकट

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी की ओर से स्वर्ण सिंह सलारिया उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें .... अमित शाह ने दाल-बाटी तो खा ली, पर घर में शौचालय था ही नहीं!

माना जा रहा था कि विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना को यहां से टिकट दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने इंडियन आर्मी के रिटॉयर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को मैदान में उतारा है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 22 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस सीट पर 11 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 15 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़ें .... विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई लोकसभा सीट पर 11 Oct. को उपचुनाव

विनोद खन्ना 1998 से 2004 तक इस सीट से सांसद रहे लेकिन वो 2009 का चुनाव हार गए थे। उन्होंने इस सीट से 2014 में फिर जीत हासिल की।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story