TRENDING TAGS :
Vishnu Deo Sai: जानिए कौन हैं विष्णुदेव साय जिन्हें छत्तीसगढ़ का बनाया गया मुख्यमंत्री
Vishnu Deo Sai:छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले विष्णुदेव साय मूलतः किसान हैं। प्रदेश में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जानिए कौन हैं विष्णुदेव साय जिन्हें छत्तीसगढ़ का बनाया गया मुख्यमंत्री : Photo- Social Media
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया था। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक सप्ताह तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब भाजपा ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही सीएम को लेकर लगाए जा रहे सारे कयास समाप्त हो गए हैं।
यहां आइए जानते हैं कि जिस आदिवासी चेहरे को भाजपा ने छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। आखिर वे हैं कौन?
कौन हैं विष्णुदेव साय? जिनको छत्तीसगढ़ की सौंपी गई है जिम्मेदारी-
छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले विष्णुदेव साय मूलतः किसान हैं। प्रदेश में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Photo- Social Media
ऐसे तय किया सरपंच से मुख्यमंत्री पद तक का सफर-
1989 में अपने गांव बगिया से सरपंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव 1990 निर्विरोध सरपंच चुने गए थे। इसके बाद तपकरा से 1990 में विधायक चुने गए और 1998 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।
1999 में पहली बार चुने गए सांसद-
इसके बाद 1999 में वे 13वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ से फिर वे लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 2014 में भी वे रायगढ़ से सांसद चुने गए। इस बार केंद्र में मोदी सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया और इस्पात खान, श्रम रोजगार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा। वे 27 मई 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्टीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। विष्णुदेव साय की संघ के करीबी नेताओं में भी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल के कारण पार्टी ने उन्हें प्रदेश का सबसे बड़ा पद दिया है।
Photo- Social Media
निजी जीवन-
पूरा नाम- विष्णुदेव साय
जन्म तिथि- 21 फरवरी 1964
उम्र- 59 वर्ष
जन्म स्थान- बगिया, जिला-जशपुर छत्तीसगढ़
शिक्षा- 10वीं पास-लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला-जशपुर
व्यवसाय- कृषि
रुचि- बैडमिंटन, फुटबाल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबो की सेवा करना।
पिता का नाम- राम प्रसाद साय
माता का नाम- जशमनी देवी
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
जीवनसाथी का नाम- श्रीमती कौशल्या देवी
पुत्र- एक
पुत्री- दो
राजनीतिक जीवन
1989-पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल
1990-सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध।
1990-1998-मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए तपकरा से विधायक चुने गए।
1999-13वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ से सांसद चुने गए।
2006-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।
2009-रायगढ़ से 15वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए।
2014-रायगढ़ से 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए।
-27 मई 2014 से 2019-केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय
-2 दिसंबर 2022-विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्टीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा
-8 जुलाई 2023-राष्टीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
-10 दिसंबर 2023-छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री चुने गए।