×

त्रिपुरा की तरह भाजपा बंगाल में भी बदलाव लाने वाली है : दिलीप घोष

Rishi
Published on: 4 March 2018 3:00 PM GMT
त्रिपुरा की तरह भाजपा बंगाल में भी बदलाव लाने वाली है : दिलीप घोष
X

कैनिंग : त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की पार्टी इकाई ने रविवार को कहा कि निकट भविष्य में पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का बदलाव आएगा। भाजपा ने शनिवार को त्रिपुरा में 25 साल से काबिज माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चे की सरकार को अपदस्थ कर राज्य में कमल खिलाया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं को बताया, "भाजपा बंगाल में भी इसी तरह का बदलाव लाने वाली है। जब त्रिपुरा में भाजपा के कुछ समर्थकों की हत्या कर दी गई तो लोगों ने अपना जनादेश बदल दिया। यहां भी हमारे समर्थकों की हत्या की गई और उन्हें घायल किया गया है, जिससे जनादेश बदलेगा।"

ये भी देखें : बड़ा सवाल : त्रिपुरा में जनजातीय या पूर्व कांग्रेसी, किसके सिर सजेगा ताज

भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने शनिवार को घोषित नतीजों में 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ दल को सत्ता से बाहर कर दिया है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी और जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।

घोष ने दक्षिण 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यहां राज्य में बड़ी तेजी से भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और राजनीतिक हिंसा हो रही हैं। इन सभी को रोकना होगा।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story