TRENDING TAGS :
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर किया प्रदर्शन
Swati Maliwal: कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाया। उन्होंने स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने की मांग की।
दिल्ली में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन (फोटो: सोशल मीडिया )
Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में राजनीति गरमाने लगी है। स्वाति से मारपीट के मामले के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाया। उन्होंने स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने की मांग की।
पूर्व पति ने संजय सिंह और आप पर साधा निशाना-
वहीं स्वाति मालीवाल के पूर्व पति और आप के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने कहा, कि संजय सिंह खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं ये बात वो भी जानते हैं और मैं भी। वे केवल अरविंद केजरीवाल के ’तोते’ हैं जो उनके इशारे पर काम करते हैं। संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि ऐसा होगा। वे एक्टिंग कर रहे हैं। ये भाजपा-कांग्रेस या आप का मामला नहीं है। आप (संजय सिहं) तो स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे। जब ये घटना हुई तो वहां पर मौजूद सभी लोगों पर एफआईआर होनी चाहिए।
जानिए क्या कहा था संजय सिंह ने
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थीं तभी विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की और अभद्रता की। इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी। अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।