×

दिल्ली में धुंधली छाई, वायु गुणवत्ता अभी भी खराब

Manali Rastogi
Published on: 26 Oct 2018 7:07 AM GMT
दिल्ली में धुंधली छाई, वायु गुणवत्ता अभी भी खराब
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधली छाई रहने के साथ वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 81 रुपये लीटर से नीचे आया पेट्रोल, डीजल भी हुआ सस्ता

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।" अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: 2019 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, पिछले दो दिनों में दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब रही। प्रदूषकों की वजह से द्वारका, पश्चिम में मुंडका, उत्तर-पश्चिम में रोहिणी और पूर्व में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' रहा।

यह भी पढ़ें: गूगल के ऑफिस पहुंचा #MeToo मूवमेंट, पिचई ने इतने कर्मचारियों को काम से निकाला

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story