×

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश 100 बार रेप की शिकार हुईं दो युवतियों को ढूंढें पुलिस

दिल्ली की 24 वर्षीय मॉडल और एक 16 वर्षीय नेपाली लड़की ने पिछले साल पुणे में बलात्कार और देह व्यापार के धंधे में धकेले जाने का आरोप लगाया था। जिसपर बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (16 मार्च) को पुणे पुलिस को उन्हें ढूंढने का आदेश दिए है।ये दोंनो लड़कियां 6 महीने से गायब हैं।

sujeetkumar
Published on: 16 March 2017 11:46 AM GMT
बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश 100 बार रेप की शिकार हुईं दो युवतियों को ढूंढें पुलिस
X

मुंबई: दिल्ली की 24 वर्षीय मॉडल और एक 16 वर्षीय नेपाली लड़की ने पिछले साल पुणे में बलात्कार और देह व्यापार के धंधे में धकेले जाने का आरोप लगाया था। जिसपर बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (16 मार्च) को पुणे पुलिस को उन्हें ढूंढने का आदेश दिए है।ये दोंनो लड़कियां 6 महीने से गायब हैं। नेपाली लड़की का आरोप था कि 100 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

हाईकोर्ट पीड़ितों को लेकर चिंतित

गुरूवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रणजीत मोरे और रेवती डेरे की बेंच ने कहा कि आरोप बेहद संगीन है, और हम पीड़ितों को लेकर काफी चिंतित भी है। इसके साथ ही बेंच ने 24 वर्षीय मॉडल और 16 वर्षीय नेपाली लड़की को खोजने के आदेश भी दे दिए हैं। बेंच दिल्ली की वकील अनुजा कपूर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। वह केस को सीबीआई को सौंपे जाने की मांग कर रही थीं। दोनों का कोई पता नहीं है की वह कहां है। कोर्ट ने पुणे पुलिस आयुक्त को 31 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान डीसीपी रैंक से उपर के अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार को फटकार

हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को फटकार भी लगाई, क्योंकि पीड़ित लड़की ने जिन पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए थे, उनमें से दो व्यक्ति अभियोजक से बात करने के लिए कोर्ट में उपस्थित थे जबकि आरोपी पुलिस अधिकारी कोर्ट में नहीं आ सकते जस्टिस डेरे ने कहा, जब पीड़ित के बयान में अधिकारी का नाम दर्ज होता है, तो उन्हें कोर्ट में वकील से बात करने का हक नहीं है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर केस दर्ज है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story