×

VIDEO: मुंबई-गोवा रोड पर पुल बहा, 2 बसें नदी में गिरीं, कई लोग लापता

Rishi
Published on: 3 Aug 2016 2:52 AM GMT
VIDEO: मुंबई-गोवा रोड पर पुल बहा, 2 बसें नदी में गिरीं, कई लोग लापता
X

रायगढ़ः मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर गोवा हाइवे पर मंगलवार रात 2 बजे के आसपास सावित्री नदी पर बना पुल पानी में बह गया। पुल बहने से महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की दो बसें और एक दर्जन से ज्यादा टू व्हीलर नदी में गिरने की खबर है। बसों में 22 लोग सवार थे। इन्हें तलाशने के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है।

ताजा हाल क्या है?

-पुणे और मुंबई से एनडीआरएफ की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हुई है। मौके पर 50 एनडीआरएफ जवान राहत कार्य में लगे हैं।

-महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फाड़णवीस ने रायगढ़ के कलेक्टर और कमिश्नर से बात कर राहत कार्य की जानकारी ली है।

-पुल बहने से मुंबई-गोवा हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार है।

-पानी में बही दोनों बसों में सवार यात्रियों का कोई भी पता नहीं चला है।

-पानी में बहा पुल 110 साल पहले ब्रिटिश काल में बनाया गया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story