TRENDING TAGS :
Delhi Rape Case: ब्रिटिश महिला के साथ होटल में रेप, इंस्टाग्राम पर दोनों की हुई थी दोस्ती
Delhi Rape Case: दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला से रेप का मामला सामने आया है।
youth raped mentally challenged teenager case registered (Photo: Social Media)
Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कैलाश ब्रिटिश महिला का सोशल मीडिया दोस्त था, जिससे उसकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
पुलिस के मुताबिक़ ब्रिटिश महिला ने शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए कैलाश से जुड़ी थी। कुछ समय तक ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। ब्रिटिश महिला भारत की यात्रा पर थी और महाराष्ट्र तथा गोवा घूम चुकी थी। जब उसने कैलाश को मिलने के लिए बुलाया, तो उसने दिल्ली आने की सलाह दी। इसके बाद महिला ने महिपालपुर के एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की।
होटल में महिला से रेप
महिला के दिल्ली पहुंचने के बाद वह कैलाश से मिली। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल में कैलाश के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था। ब्रिटिश महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दी है।
इंस्टाग्राम रील्स का शौकीन है आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। इसी के जरिये उसने ब्रिटिश महिला से दोस्ती की और उसे दिल्ली बुलाया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच चल रही है।