×

मोदी सरकार ने बनाया या बिगाड़ा आपका बजट, जानिए किसके लिए क्या है खास?

Admin
Published on: 29 Feb 2016 9:04 AM GMT
मोदी सरकार ने बनाया या बिगाड़ा आपका बजट, जानिए किसके लिए क्या है खास?
X

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को जब आम बजट पेश किया तो सबकी निगाहें इसी पर टिकीं थीं कि आम आदमी के लिए ये बजट क्या राहत लेकर आता है। वित्त मंत्री ने बजट को गरीबों और किसानों के लिए समर्पित बताया है। गरीबों को कुछ राहत जरूर दी गई है, लेकिन अमीरों पर सरचार्ज बढ़ा दिया गया है।

मिडिल क्लास की बढ़ी मुसीबतें

बजट मिडिल क्लास की मुसीबतें और बढ़ा गया, क्योंकि चीजें सस्ती होने की बजाए और महंगी हो गईं। सर्विस टैक्ट बढ़ने की वजह से कारों से लेकर ब्रांडेड कपड़ों तक की कीमत बढ़ गई है।

गरीबों के लिए थोड़ी राहत, अमीरों पर बोझ

-डेढ़ करोड़ बीपीएल महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

-'स्टैंड अप इंडिया स्कीम' के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला उद्यमियों को 500 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराएगी।

-दाल की कीमत स्थिर रखने के लिए 900 करोड़ का मूल्य स्थिरीकरण कोष की स्थापना की गई है।

-पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया है।

-एक करोड़ रुपए से ज्यादा आय वालों पर 12 की जगह 15 फीसदी सरचार्ज लगेगा।

-एसयूवी सहित सभी तरह की कारें महंगी हो गई हैं।

महंगी हुई चीजें

-सिगरेट और सिगार भी हुआ महंगा।

-सोने के गहने और ब्रांडेड कपड़े भी हुए महंगे।

-हर तरह की कारें महंगी हुईं।

-पेट्रोल-सीएनजी पर उपकर बढ़ा।

-एसयूवी कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा।

-डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा।

-10 लाख से ऊपर की गाड़ियां हुईं महंगी।

-बीड़ी छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद महंगा हुआ।

यहां थोड़ी राहत

-पहली बार मकान खरीदने वालों को मिली राहत।

-मकान की कीमत 50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

-5 लाख तक की आय पर 3000 रुपए की छूट।

-हाउस रेंट पर टैक्स में मिली छूट।

-5 लाख की आय पर एचआरए में छूट 24,000 से बढ़ाकर 60,000 रुपए की गई।

-35 लाख के होन लोन पर टैक्स में 50 हजार की छूट।

वर्किंग क्लास को क्या मिला

-हाई एजुकेशन के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए। 15 हजार बहु कौशल (मल्टी स्किल-हेफा) सेंटर खोले जाएंगे।

-नए कर्मचारियों का पीएफ सरकार देगी। ये शुरू के तीन साल के लिए होगा।

-इसके अलावा ईपीएफ का दायरा बढ़ाया जाएगा। एक हजार करोड़ रुपए का फंड देगी सरकार।

-मजदूरों के लिए काम के घंटे और छुट्टी का दिन भी तय किया जाएगा।

-जिनके पास अपना मकान नहीं हैं और जिन्हें इम्प्लॉयर से एचआरए नहीं मिलता, वे भी सालाना 24 हजार रुपए की छूट हासिल कर सकते हैं।

-80जीबी के तहत हाउस रेंट छूट की सीमा 24 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपए।

हेल्थ के लिए?

-राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा। हर सरकारी जिला अस्पताल में डायलिसिस होगा। डायलिसिस मशीन व पुर्जों के लिए सरकार कुछ छूट देगी।

-दवाओं के लिए तीन हजार दुकानें खुलेंगी। इन पर सस्ती दवाएं मिलेंगी।

-स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज का खर्च मिलेगा।

टैक्स प्रपोजल

-इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं।

-पांच लाख रुपए सालाना से कम इनकम वालों के छूट को 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए।

-पहली बार घर खरीदने पर ब्याज में 50 हजार की छूट। यह 50 लाख से कम के मकान पर होगी।

Admin

Admin

Next Story