×

दर्दनाक हादसा: बस पुल के डिवाइडर से टकराई, 11 की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

sujeetkumar
Published on: 28 Feb 2017 10:09 AM GMT
दर्दनाक हादसा: बस पुल के डिवाइडर से टकराई, 11 की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल
X

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार (28 फरवरी) को एक निजी बस पुल से नहर में गिर गई। जिसमें करीबन 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग गंभीर से घायल भी हुए है। बस भुवनेश्वर से हैदराबाद आ रही थी। जो पुल के डिवाइडर से टकरा गई, और मुलापदु के पास एक नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नींद में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

कैसे और क्यों हुआ हादसा?

-दिवाकर ट्रैवेल्स कंपनी की वॉल्वो बस विजयवाड़ा को पार करने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

-मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बस पुल से गुजर रही थी।

-पुल दो भागों में बंटा था।

-जिसमें एक तरफ आने और एक तरफ जानो का रास्ता है।

-इसके बीच में एक गैप था।

-पुल से गुजरते हुए बस इसी गैप में जा गिरी।

यह भी पढ़ें...स्कूल बस पलटने से तीन दर्जन बच्चे घायल, कई गंभीर, पिछले हादसे से नहीं लिया सबक

-बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

-जिसमें 44 यात्री सवार थे।

-हादसे के बाद बस में कई यात्री घंटो तक फंसे रहे।

-कुछ देर बाद राहत कमिर्यों ने दरवाजे और खिड़कियां काटकर यात्रियों को बाहर निकाला।

-हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

-जबकि दो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

-वहीं अभी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

-डिप्टी सीएम (होम) एन चीना राजप्पा ने कृष्णा जिले की पुलिस को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन करने को कहा है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story