×

Bus Accident Today: छात्रों से भरी बस पलटी, संत जेवियर्स कॉलेज के बच्चों पर आई आफत

Bus Accident in Gangtok: रांची में 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस गंगटोक में भीषण हादसा का शिकार हो गई।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jun 2022 9:20 AM GMT (Updated on: 28 Jun 2022 9:42 AM GMT)
Bus Accident
X

बस हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)

Bus Accident in Gangtok: रांची से मंगलवार दोपहर की बड़ी खबर आ रही है। यहां 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस गंगटोक में भीषण हादसा का शिकार हो गई। विद्यार्थियों से भरी ये बस रांची के संत जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier's College, Ranchi) है। जिसका सिक्किम के 7 माइल तादोंग में एक्सीडेंट हो गया। इस बस में सवार 22 विद्यार्थी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दरअसल ये बस आज मंगलवार की सुबह रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर झारखंड लौट रही थी। तभी रास्तें में हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर सिक्किम पुलिस तुरंत पहुंच गई है। वहीं राहत व बचाव का कार्य (Relief and Rescue) भी शुरू हो गया है। हादसे में घायल सभी विद्यार्थियों को पांच माइल स्थित सेंट्रल रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड की रांची से विद्यार्थियों से भरी तीन बस आई थी। जिनमें से एक बस गंगटोक के राष्ट्रीय राजमार्ग 10(National Highway) के सात माइल में पलट गई।

आपको बता दें कि साेमवार रात से ही उत्‍तर बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश (Heavy Rain in Sikkim) हो रही हैं। भारी बारिश में कई जगह लैंडस्‍लाइइ (Landslide) हुए हैं। इसी में फंसकर गंगटोक से वापस रांची जाकर रही विद्यार्थियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में घायल हुए सभी विद्यार्थियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उपचार के बाद जिन विद्यार्थियों को राहत मिल गई थी, उनको घर भेज दिया गया।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story