×

Gujarat Bus Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, पांच लोगों की मौत

Gujarat Bus Accident: गुजराज के डांग जनपद के सातुपारा हिल स्टेशन के पास पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और बैरियर को तोड़ते हुए 35 फीट गहरी खाई में पलट गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Feb 2025 11:29 AM IST
gujarat road accident
X
gujarat road accident

Gujarat Bus Accident: गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 48 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका दर्शन के लिए जा रहे थे। तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के शिवपुरी, गुना और अषोक नगर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुजराज के डांग जनपद के सातुपारा हिल स्टेशन के पास पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और बैरियर को तोड़ते हुए 35 फीट गहरी खाई में पलट गयी। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं।

इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिए अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों को उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 48 तीर्थ यात्री बस में सवार होकर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारा जा रहे थे। इसी दौरान चालक अचानक डांग जिले के सातुपारा हिल स्टेशन के पास बस से नियंत्रण खो बैठा और फिर बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गयी। पुलिस के मुताबिक हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story