×

उधमपुर में छात्रों से भरी बस हादसे की शिकार, एक की मौत, 55 घायल

Bus Accident: उधमपुर में बस खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर बचाव कार्य चलाया है।

Network
Report Network
Published on: 3 Oct 2022 8:41 AM GMT
accident in Udhampur
X

उधमपुर में छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हुई, 1 की मौत, 55 घायल (Pic: Social Media)

Udhampur Accident: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक बड़ा बस हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 1 व्यकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 55 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को बस दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। घायलों मे्ं ज्यादातार स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल के लिए निकले थे लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के संभाग मोंगरी से उधमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस मोड़ के पास में अनियंत्रित होकर खांई में पलट गई। हलांकि खांई ज्यादा गहरी नहीं है। इस हादसे में एक व्यक्ति ने दुर्घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 55 लोग घायल हुए। जिसमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। पुलिस ने घायल हुए परिजनों को सूचना कर दी है। सूचना मिलने के बाद में घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचना शुरु हो गए है। एक साथ में 55 लोगों के घायल हो जाने से घटनास्थल और अस्पताल नें अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और मौकेे पर पहुंची पुलिस घटनास्थल बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है। जानकारी मिल रही है कि घायलों में ज्यादातार स्कूली बच्चे हैं जो स्कूल जाने के लिए निकले थे।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story