×

हादसे में कटा हाथ: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 35 से अधिक यात्री घायल

बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक लोगों को बिठाया गया था। शुरुआती जांच में भार अधिक होने से टायर फटने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में बिहार के धर्मेंद्र का हाथ कट गया। 2 युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Nov 2019 4:22 AM GMT
हादसे में कटा हाथ: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 35 से अधिक यात्री घायल
X

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से आगरा जा रही वोल्वो बस सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस की स्पीड तेज होने के चलते टायर फटने से ये हादसा हुआ हादसे में 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक का पंजा कट गया है। 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक लोगों को बिठाया गया था। शुरुआती जांच में भार अधिक होने से टायर फटने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में बिहार के धर्मेंद्र का हाथ कट गया। 2 युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें—वो दर्द जो कभी नहीं भूलेगा देश, जानें 26/11 की दर्दनाक कहानी सुन कांप जाएगी रुह

पुलिस ने बताया कि...

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक यात्री धर्मेंद्र का हाथ भी कटा है। सभी को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस के परमिट की जांच की जा रही है। बगैर परमिट होने पर केस भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 13 सितंबर को कार और बस टक्कर में 2 छात्रों की मौत हो गई थी,और 3 लोग घायल हो गए थे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story