×

जानिए कौन है मुंबई की सड़कों पर घूमने वाला ये लड़का, जिसे ढूंढ रहे थे आनंद महिंद्रा!

Aditya Mishra
Published on: 17 July 2018 7:30 AM GMT
जानिए कौन है मुंबई की सड़कों पर घूमने वाला ये लड़का, जिसे ढूंढ रहे थे आनंद महिंद्रा!
X

लखनऊ: बिजनेस टाईकून आनन्द महिंद्रा अपने बिजनेस के साथ ट्विटर पर उनके द्वारा ट्वीट किये फोटो और विडियो के लिए भी खास तौर पर प्रसिद्ध है। वे अक्सर उन साधारण लोगों के बारे में ट्वीट करते रहते है जो हुनरमंद हो। वे न केवल उनके बारे में ट्वीट करते है बल्कि उनकी मदद भी करते है। newstrack.com आज आपको ऐसे ही एक मामले के बताने जा रहा है। जो उनकी दरियादिली के बारे में बताता है।

ये भी पढ़ें...बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा ने ली सलमान पर चुटकी, कह दी ऐसी बात



ये है पूरा मामला

2 जुलाई 2018 को एक ट्विटर यूजर ऑस्टिन स्कारिआ ने एक बच्चे की विडियो पोस्ट की। इस पोस्ट में उसने आनन्द महिंद्रा और रत्न टाटा को टैग करते हुए उस बच्चे के बारे में बताया जो अलग –अलग भाषायें बोलकर मुंबई की सड़कों पर पंखे बेचता है।

उनका पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गया। लोगों ने उस पर कमेन्ट करते हुए कहा कि हो सकता है विडियो पुराना हो और बच्चा काफी बड़ा हो गया हो।

उसके बाद 9 जुलाई को आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बच्चे पता लगा लिया है। उसका नाम रवि चेक्ल्या है और वह अब काफी बड़ा हो गया है। उसकी शादी भी हो चुकी है। लेकिन अभी भी वह पंखा बेचता है।

मदद का दिया भरोसा

महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह ऐसे हुनरमंद लोगों की प्रतिभा का हमेशा सम्मान करते है। इसलिए उनकी कम्पनी रवि रवि चेक्ल्या को बेहतर जिन्दगी जीने के लिए हर संभव मदद करेगी।



पहले भी कर चुके है कई लोगों की मदद

आनन्द महिंद्रा सोशल मीडिया में लोगों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर अक्सर हुनरमंद लोगों की मदद करते रहते है। उन्होंने 30 अप्रैल 2018 को एक मोची की भी मदद की थी। वे मोची के जूता- चप्पल बनाने के स्किल से काफी प्रभावित हुए थे।

उसने रोड पर जूते –चप्पल की दुकान लगा रखी थी। उसके उपर नाम लिखा था ‘ जख्मी जूतों का डाक्टर’। आनंद महिंद्रा ने बाद में उसके बारे में पता लगाकर उसे अपने पास बुलाया था और आर्थिक मदद की थी।

इसी तरह उन्होंने 30 दिसम्बर 2017 को भी एक महिला की भी मदद की थी। दरअसल उस महिला अपने परिवार का पेट पालने के लिए कर्ज लेकर महिंद्रा की पुरानी गाडी खरीदी थी और उस पर स्ट्रीट फ़ूड बेचती थी। आनंद महिंद्रा को जब सोशल मीडिया के माध्यम से उस महिला के बारे में पता चला तो वे उस महिला के बारे में जानकर काफी प्रभावित हुए।

उन्हें जब ये बात पता चली कि महिला ने महिन्द्रा की पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए अपने गहनें तक गिरवीं रखने पड़ गये है। तब जाकर वह गाडी खरीद पाई है। उसके बाद आनंद महिंद्रा ने न केवल महिला के बारे में पता लगवाया बल्कि उसे महिंदा की नई गाड़ी और कुछ पैसे भी दिए। ताकि वह अपना परिवार का अच्छे से पेट पाल सके।

उनका पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गया। बहुत लोगों ने कमेंट कर बताया कि यह वीडियो पुरानी है और हो सकता है अभी यह बच्चा काफी बड़ा हो गया हो।

इसके एक हफ्ते बाद 9 जुलाई को आनंद महिंद्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बच्चे को ढूंढ़ लिया गया है। “उसका नाम रवि चेकल्या है और वह अब शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। अभी भी वह पंखा बेचता है,” महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी टीम रवि को एक अच्छा जीवन प्रदान करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक मोची की मार्केटिंग स्किल से प्रभवित हो, उसकी भी मदद की है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story