×

Property In Delhi: दिल्ली में Property खरीदने के लिए अब करना होगा अधिक खर्च, जानें क्यों

Property In Delhi: देश की राजधानी में Property खरीदने का ख्वाब संजोने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब काफी महंगा होने जा रहा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 22 Jun 2022 3:01 PM GMT
Buying Property In Delhi Will Now Be Expensive
X

दिल्ली में Property खरीदना अब पड़ेगा महंगा: Photo - Social Media

New Delhi: देश की राजधानी में Property खरीदने का ख्वाब संजोने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। 30 जून 2022 के बाद से दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब काफी महंगा होने जा रहा है। इसका कारण ये है कि अब तक प्रॉपर्टी खरीदने पर सर्किल रेट में जो 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी, दिल्ली सरकार ने उसे अब समाप्त करने का निर्णय लिया है। अरविंद केजरीवाल सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की छूट के प्रावधान को 30 जून के बाद अब और आगे बढ़ाने नहीं जा रहा है। इस फैसले से राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने से लेकर रजिस्ट्री करना महंगा हो जाएगा।

दरअसल अप्रैल 2021 में घर खरीदारों को राहत देने के लिए केजरीवाल सरकार ने सभी श्रेणियों की प्रॉपर्टीज के लिए सर्किल रेट 20 फीसदी तक घटा दिए थे। इसका मकसद कोरोना महामारी से प्रभावित हुए रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट देना था। शुरू में इसकी मियाद 30 सितंबर 2021 तक की ही थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर जून 2022 तक कर दिया गया था।

एकबार फिर रियल एस्टेट सेक्टर में बूम

सरकार के इस फैसले का जबरदस्त फायदा हुआ। सर्किल रेट में कमी के कारण रजिस्ट्री के मद में होने वाले खर्चे में कमी आई, इससे रियल सेक्टर में मांग बढ़ाने में मदद मिली। मगर अब अर्थव्यवस्था में हल्की जान आने के बाद एकबार फिर रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आया है, प्रॉपर्टीज कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इस छूट को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है।

क्या होता है सर्किल रेट

जिला प्रशासन शहर में जमीन और दूसरी संपत्तियों के लिए एक मानक रेट तय करता है। यह रेट ऐसा होता है कि जिससे कम कीमत में जमीन की खरीद – बिक्री की रजिस्ट्री नहीं होगी। इसे ही सर्किल रेट कहा जाता है। सर्किल रेट के हिसाब से रजिस्ट्री होती है। अगर सर्किल रेट बढ़ता है तो प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अधिक खर्च करना होगा। यहां आपको बता दें कि यदि शहर बड़ा हो तो इलाके के हिसाब से रेट अलग – अलग हो सकता है। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों में सर्किल रेट अलग – अलग होते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story