×

By Election Results 2022 : बिहार के गोपालगंज में BJP और मोकामा में RJD ने लहराया परचम

By Election Results 2022: गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में राजद की फिर से जीत हुई है। गोपालगंज में भाजपा कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोट से हराया।

Network
Report Network
Published on: 6 Nov 2022 12:15 PM GMT (Updated on: 6 Nov 2022 12:17 PM GMT)

By Election Results 2022 : बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। दोनों सीट सीटिंग दल के पास ही गई। यानी गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में राजद की फिर से जीत हुई है। गोपालगंज में भाजपा कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोट से हराया। यहां पर अंतिम चरण की गिनती तक राजद और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। दोनों दलों के समर्थक 18 राउंड में शांत हो गए। यहां अचानक गोपालगंज में 18वें राउंड में काउंटिंग लगभग एक घंटे तक रुकी रही। प्रशासन का कहना था इलेक्शन कमीशन और फिजिकल काउंटिंग में अंतर होने के कारण गोपालगंज में काउंटिंग रोकी गई थी। हालांकि, इसके बाद सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोबारा मतगणना शुरू हुई। गोपालगंज में बीजेपी की जीत गई है। यहां से कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही। मोकामा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16420 से अधिक वोटों से हराया है। बता दें गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थीं। 20वें राउंड में राजद आगे निकल गई। उन्होंने 1135 वोट की बढ़त ले ली, लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई।

वहीं बाहुबली अनंत सिंह की जीत के बाद उनके आवास पर जमकर जश्न मनाया गया। खूब पटाखे छोड़े गए। कार्यकर्ताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। इधर, गोपालगंज में कुसुम देवी के समर्थकों को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। इधर, जीत दर्ज करने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में भाजपा के अहंकार की हार हुई और महागठबंधन की जीत हुई है। जनता ने हम पर विश्वास कर वोट दिया है।

Live Updates

  • Bihar By Election Result Live:
    6 Nov 2022 4:12 AM GMT

    Bihar By Election Result Live:

    गोपालगंज में दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा 335 वोट से आगे। राजद को मिला 3601 भाजपा 3936 भाजपा बीएसपी 514। राजद से भाजपा 335 पटना में दूसरे चरण के मतगणना में राजद प्रत्याशी नीलम देवी को 9435 मत और सोनम देवी को 5491 मत मिले। इसके अलावा 210 लोगों ने नोटा दबाया।

  • Bihar By Election Result Live
    6 Nov 2022 3:22 AM GMT

    Bihar By Election Result Live

    Bihar By Election Result Live: भाजपा और राजद की अग्निपरीक्षा आज, वोटों की गिनती शुरू

    बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव पर आज रिजल्ट आ जाएगा। वोट की गिनती शुरू हो चुकी है। पटना और गोपालगंज में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के वोट की गिनती पटना के मीठापुर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में हो रही है। गोपालगंज में वोट की गिनती थावे डायट केंद्र में की जा रही है।

    दोनों जगह चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। बिना जांच के किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे पहले मतदान केंद्र पर आने वाले हर एक शख्स की जांच की गई। गोपालगंज में तो डीएम ने खुद अपनी जांच करवायी।

    आज के परिणाम के बाद एक तरफ महागठबंधन (6 दलों) की ताकत का फैसला होगा तो विपक्षी भाजपा को भी पता चलेगा कि जदयू से हटने के बाद बिहार में उसकी ताकत पर कितनी कम या ज्यादा हुई है। वहीं लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के भाजपा के साथ खड़े होने और राजद के पक्ष में खुलकर मुकेश सहनी के आने के असर की भी पड़ताल होनी है।

    बता दें कि मोकामा विधानसभा से 2020 चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह की जीत हुई थी। उनकी विधायकी जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। इस बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी रण में हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को खड़ा कर चुनाव को संघर्षमय बना दिया। वहीं गोपालगंज भाजपा की सीटिंग है।

    सूत्रों का कहना है कि मोकामा में अगर भाजपा की जीत हुई तो ये साफ हो जाएगा कि सवर्ण अब भी भाजपा के साथ हैं। वहीं गोपालगंज में राजद उम्मीदवार की जीत होती है तो जनता राजद पर भरोसा जता रही है। हालांकि, यहां पर मोहन गुप्ता को वैश्य समाज ने एकमुश्त वोट कर दिया तो भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story