×

C-Voter Survey: बिहार जातिगत सर्वेक्षण का 2024 लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

C-Voter Survey on Bihar Caste Census: बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे का 2024 लोकसभा चुनाव में कितना असर होगा, इस पर सी-वोटर ने सर्वे किया है।

aman
Report aman
Published on: 11 Oct 2023 3:50 PM GMT
C-Voter Survey on Bihar Caste Census
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

C-Voter Survey on Bihar Caste Census: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने हाल ही में जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की। आंकड़ों के जरिए बताया गया कि, बिहार में धर्म और जाति के आधार पर किस वर्ग की कितनी आबादी है। इसके बाद से विभिन्न राजनीतिक दल देशभर में जातिगत जनगणना (caste census) कराने की मांग उठाने लगे हैं। जिस पर बहस छिड़ी है। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार कह रही है कि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक मिले। इसी मुद्दे पर सी वोटर ने सर्वे की। सर्वे की रिपोर्ट चौंकाने वाली है।

बिहार जातिगत सर्वे पर छिड़ी बहस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पलटवार कर रही है। बीजेपी कह रही है 'ये समाज को बांटने का प्रयास है'। इस बीच खबरिया चैनल ABP न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया।

सी-वोटर सर्वे में NDA को लग रहा झटका

सी वोटर सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को झटका लगता दिख रहा है। सर्वे में शामिल लोगों ने कहा कि, 'बिहार में हुए जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी कर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) को लेकर कदम बढ़ा दिया है। लोगों ने स्पष्ट कहा कि, इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।

क्या 'INDIA' गठबंधन ने पहला कदम बढ़ा दिया?

बिहार में हुए जाति आधारित सर्वेक्षण (Bihar Caste Based Survey) के आंकड़े जारी कर क्या 'INDIA' गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना पहला कदम बढ़ा दिया है? इस सवाल के जवाब में 56 प्रतिशत लोगों ने 'हां' में जवाब दिया। जबकि, 21 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया। 23 फीसद लोगों ने कहा, वो कुछ नहीं कह सकते।

बिहार जाति सर्वे का कितना पड़ेगा असर?

इस सर्वे में एक अन्य सवाल पूछा गया कि, बिहार में जातिगत सर्वे का डाटा का कितना असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ेगा? इस पर 35 प्रतिशत लोगों ने कहा कि, बहुत ज्यादा असर होगा। जबकि, 30 प्रतिशत लोगों ने कहा, कुछ हद तक असर पड़ेगा। वहीं, 31 फीसद ने कहा, कि कोई असर नहीं होगा। इसके अतिरिक्त 4 फीसदी ने कहा कि फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।

जातिगत सर्वे क्या अन्य राज्य में भी होने चाहिए?

सी वोटर सर्वे में एक अन्य सवाल पूछा गया कि, क्या दूसरे राज्यों में भी जातिगत सर्वे कराए जाएंगे। इसके जवाब में 51 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, 28 फीसदी ने लोगों ने नहीं में उत्तर दिया। जबकि 21 फीसद लोगों ने कहा कि वो अभी इस पर कुछ नहीं बोल सकते।

गौरतलब है कि, आगामी समय में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। उम्मीद की जा रही है कि, 2024 लोकसभा चुनाव पर भी इसका असर हो सकता है। इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि, वो जाति आधारित सर्वेक्षण कराने को लेकर राज्यों में आगे बढ़ेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story