×

इंटरनेट पर बैन हटते ही आज लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, यहां जानें

CAA के विरोध में यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में उग्र प्रदर्शन व हिंसा के बाद बंद इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर बहाल कर दी गई। ये सेवाएं केवल चुनिन्दा कम्पनियों के मोबाइल के लिए ही बहाल हुई थी।

Aditya Mishra
Published on: 21 Dec 2019 4:56 PM GMT
इंटरनेट पर बैन हटते ही आज लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, यहां जानें
X

लखनऊ: CAA के विरोध में यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में उग्र प्रदर्शन व हिंसा के बाद बंद इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर बहाल कर दी गई। ये सेवाएं केवल चुनिन्दा कम्पनियों के मोबाइल के लिए ही बहाल हुई थी।

जिसे देर शाम तक यूपी के कुछ जिलों में फिर से बंद कर दिया गया। इस तरह लखनऊ समेत दंगा प्रभावित जिलों में एक बार फिर से इन्टरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई।

लेकिन जो गौर करने बात है वो ये कि कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक हटते ही लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च किया?

आपको बता दे कि गूगल पर सबसे ज्यादा(फर्स्ट)CAA उसके बाद दूसरे नम्बर पर अमित शाह, तीसरे नम्बर पर नरेंद्र मोदी चौथे नम्बर पर एनआरसी और पांचवें यानी सबसे कम जो आज सर्च हुआ वो पोर्न रहा।

ये भी पढ़ें…CAA में पाकिस्तानी हाथ: हाईअलर्ट जारी, आतंकी हैं इस फिराक में

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास केवलपुरी में शनिवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया गया कि एक वर्ग के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

ये भी पढ़ें…up में CAA पर हिंसक प्रदर्शन, 10,000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कानपुर के कई हिस्सों में हिंसा भड़की

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने यतीमखाना पुलिस चौकी में आग लगा दी। चौकी के पास कई वाहनों को भी फूंक दिया गया। विधायक को हिरासत में लेने की खबर से भड़के प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे।

सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी गिरफ्तार

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेयी और समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और सपा के ही पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ही नेताओं पर लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को कानपुर के एडीजी ने दी है. वाजपेयी कानपुर के सीसामऊ से सपा के विधायक हैं।

लखनऊ में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी की मियाद बढ़ाने की संस्तुति

अब सभी मोबाइल कम्पनियों की सेवाएं अगले दो दिनों यानी 23 दिसम्बर को 12 बजे तक सेवाएं बन्द करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को लखनऊ जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है।

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 2 लोगों को लगी गोली

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें…CAA-NRC पर विरोध, शरद पवार बोले- हिंसा मत करो, कानून हाथ में मत लो

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story