×

कैबिनेट फेरबदल: भावी मंत्रियों के साथ PM मोदी ने की 'चाय पर चर्चा'

aman
By aman
Published on: 3 Sep 2017 4:27 AM GMT
कैबिनेट फेरबदल: भावी मंत्रियों के साथ PM मोदी ने की चाय पर चर्चा
X
PM मोदी को मिलेगा गद्दे के साथ भारतीयों का संदेश !

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे और संभवत: अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार के पहले बनने वाले मंत्रियों को अपने सरकारी आवास पर चाय पिलाई ओर कुछ नसीहतें भी दी। संभावित मंत्री एक-एक कर पीएम के आवास पर आए।

पीएम ने संभावित मंत्रियों को नाश्ता भी कराया। पीएम आवास पर गजेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह, अल्फोंस कन्नथानन, हरदीप सिंह पुरी, आर के सिंह, अनंत कुमार हेगड़े, वीरेन्द्र कुमार, अश्विनी कुमार चौबे और शिवप्रताप शक्ल पहुंचे। इसके अलावा अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी समेत अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...मिलिए मोदी सेना के नवरत्नों से, सब हैं एक से बढ़कर एक, आज लेंगे शपथ!

पीएम के घर चाय-नाश्ते के बाद सभी अपने आवास पर चले गए, जहां से वो तैयार होकर 10 बजे तक राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। राष्ट्रपति भवन का दरवाजा 10 बजे बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...कौन होगा देश का अगला रक्षा मंत्री? इन तीन नाम पर चल रही है चर्चा!

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story