×

Delhi Hit and Run Case: कार की छत पर लटका रहा घायल युवक, आरोपी दौड़ाते रहे कार...खौफनाक Video आया सामने

Delhi Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली में एक कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 3 May 2023 5:18 PM GMT (Updated on: 3 May 2023 5:22 PM GMT)
Delhi Hit and Run Case: कार की छत पर लटका रहा घायल युवक, आरोपी दौड़ाते रहे कार...खौफनाक Video आया सामने
X
कार की छत पर लटका घायल युवक (Social Media)

Delhi Hit and Run Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हिट एंड रन की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के केजी मार्ग-टॉलस्टॉय मार्ग (KG Marg-Tolstoy Marg) की लाल बत्ती पर एक कार सवार शख्स ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार एक शख्स दूर सड़क पर जा गिरा। जबकि, दूसरा लड़का हवा में उछलकर कार की छत पर जाकर गिरा। लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि टक्कर मारने की बाद भी कार सवार युवक रुके नहीं। दिल्ली की सड़कों पर कार दौड़ाते रहे।

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक अन्य शख्स कार का पीछा कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। जिसमें घटना की झकझोड़ देने वाली तस्वीर सामने आयी। आपको बता दें, केजी मार्ग दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

कार की छत पर युवक, लेकिन गाड़ी दौड़ाता रहा

वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि, आरोपी कार सवार को इस हादसे से कोई फर्क नहीं पड़ा। दिल्ली की सड़कों पर वो अपनी कार दौड़ाते रहे। करीब 3 किलोमीटर तक गाड़ी की छत पर घायल लड़का पड़ा रहा। आख़िरकार, दिल्ली गेट (Delhi Gate) पर आरोपियों ने छत पर लटके लड़के को नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। इस वजह से घायल युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इन मनचलों की करतूत छुप जाती अगर ये पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद चश्मदीद मोहम्मद बिलाल (Mohammad Bilal) ने अपने कैमरे में न कैद की होती। बिलाल ने लगातार अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया। उसने हॉर्न बजाकर, चिल्लाकर आरोपियों को बताता रहा, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story