×

NEET Paper Leak Case: एक्शन में CBI, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज की पहली FIR

Neet Paper Leak Case: नीट एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 23 Jun 2024 10:03 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2024 10:47 AM GMT)
NEET paper leak case
X

NEET paper leak case (Pic:Social Media)

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने पहली FIR दर्ज की है। NEET एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार और NTA के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा नीट यूजी एग्जाम में कथित गड़बड़ियों की व्यापक जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर नया केस दर्ज किया है। व्यापक जांच के लिए जांच एजेंसी राज्यों में दर्ज FIR को टेक ओवर करेगी। राज्यों ने जो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उन्हें भी अब सीबीआई अपने कस्टडी में लेगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की। इसके बाद इस मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने माना है कि...

शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए एक समीक्षा बैटक की। इसके बाद इस मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है। सीबीआई अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2024 परीक्षा में एक बड़ी साजिश की जांच के लिए अपनी टीमें बिहार और गुजरात के लिए भेजेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने माना है कि 5 मई को हुए NEET UG 2024 की परीक्षा में अनियमितताएं, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और अन्य कदाचार हुए हैं।

बिहार, झारखंड, गुजरात और महाराष्ट्र... कई गिरफ्तार

अभी तक बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पिछले महीने से नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और अलग-अलग जगहों से 13 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके अलावा, गुजरात पुलिस ने गोधरा में NEET-UG के लिए एक परीक्षा केंद्र पर कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में एक कोचिंग सेंटर के प्रमुख सहित 6 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं शनिवार तक नीट केस में झारखंड पुलिस ने देवघर से 5 और रांची से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि महाराष्ट्र में नांदेड़ ATS भी दो स्कूली शिक्षकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीबीआई पहले से ही यूजीसी-नेट 2024 के प्रश्नपत्र के लीक होने की जांच कर रही है, जिसे गुरुवार से डार्कनेट और मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर वायरल किया जा रहा था। शनिवार को सीबीआई ने यूपी के कुशनीनगर से निखिल नाम के एक अभ्यर्थी को पकड़ा था।

NTA के DG सुबोध कुमार सिंह को हटाया गया

प्रतियोगी परीक्षाओं में विसंगतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महा प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह को भी हटा दिया और उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का नया डीजी नियुक्त किया।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story