×

CBSE 10th-12th Result 2022: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 12वीं में तान्या सिंह तो 10वीं में मयंक यादव रहे टॉपर

CBSE 10th, 12th Result 2022: सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं 2022 के रिजल्ट घोषित किए। 12वीं में जहां तान्या सिंह टॉपर रहीं, वहीं 10वीं में मयंक यादव अव्वल रहे।

aman
Written By aman
Published on: 22 July 2022 3:03 PM GMT (Updated on: 22 July 2022 4:11 PM GMT)
cbse 10th 12th result 2022 girls have again secured higher pass percentage than boys toppers list
X

CBSE 10th, 12th Result 2022 (social media)

CBSE 10th, 12th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने आज 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए। 12वीं के परीक्षा परिणामों यूपी की बुलंदशहर (Bulandshahr) निवासी तान्या सिंह (Tanya Singh) टॉपर रहीं। तान्या ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए। शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) यानी डीपीएस की स्टूडेंट हैं। सौ फीसदी अंक प्राप्त करने वाली तान्या के घर और स्कूल में आज जश्न का माहौल रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।

वहीं, शुक्रवार दोपहर 2 बजे सीबीएसई ने 10वीं क्लास (CBSE Board 10th Class Result) के नतीजे जारी कर दिए। इसे छात्रों ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाकर देखा तथा डाउनलोड किया। छात्र parikshasangam.cbse.gov.in के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं में कुल 94.40 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

नोएडा के दो छात्र बने CBSE 10वीं के टॉपर

यहां आपको बता दें कि सीबीएसई की तरफ से अभी तक एक भी आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया है। मगर, नोएडा के मयंक यादव जो एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, इसी स्कूल के एक अन्य छात्र ने भी सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट 2022 में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। इन्हें टॉपर्स के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों छात्र एक ही स्कूल से हैं। हालांकि, इनकी कक्षाएं अलग-अलग थी।

10वीं में शामली की दीया भी प्राप्त की 100% मार्क्स

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले (Shamli District) की छात्रा दीया नामदेव (Diya Namdev) सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई ( CBSE) 10वीं की परीक्षा में दीया ने 500 में से 500 अंक हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया। दीया मानती हैं उनकी उपलब्धि में शिक्षकों का अहम रोल रहा है।

CBSE में 90% से ऊपर मार्क्स वालों की भरमार

सीबीएसई की ओर से जारी 10वीं के रिजल्ट में इस साल 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों की भरमार है। आपको बता दें कि, इस बार 64,908 स्टूडेंट्स ने 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 2,36,993 यानी 11.32 फीसद छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए।

CBSE 10th Result में फिर लड़कियों ने पछाड़ा

इस साल सीबीएसई 10वीं में कुल पास प्रतिशत 94.40 रहा। 10वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने फिर से लड़कों की तुलना में अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.21 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.80 प्रतिशत रहा। ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत 90 प्रतिशत है। लड़कियों ने लड़कों से 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि, सीबीएसई (CBSE) ने क्लास 10 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया था। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 (Covid-19) गाइडलाइन्स के अनुसार हुआ था। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार 94.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

CBSE 10th, 12th Result 2022 में त्रिवेंद्रम जोन अव्वल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 14 लाख 44 हजार 341 छात्रों रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 14 लाख 35 हजार 366 स्टूडेंट ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल कुल छात्रों में 13 लाख 30 हजार 662 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं के बोर्ड एग्जाम में त्रिवेंद्रम रीजन (Trivandrum Region) 98.83 फीसदी के साथ टॉप पर रहा। वहीं, सबसे ख़राब प्रदर्शन प्रयागराज रीजन (Prayagraj Region) का रहा। प्रयागराज रीजन 83.71 प्रतिशत के साथ अंतिम पायदान पर रहा। वहीं, 10वीं क्लास के रिजल्ट मामले में भी त्रिवेंद्रम जोन ही अव्वल रहा है। 10वीं के परीक्षा परिणामों में गुवाहाटी जोन अंतिम पायदान पर रहा।

CBSE 12th 2022 Result : पटना जोन से 91.20% छात्र पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th 2022 Result) में पटना जोन के छात्रों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार से करीब 94,495 छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। पटना जोन (Patna Zone) से इस बार 91.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली। इसमें 86,181 (91.20%) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें बिहार से 90.46 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई। आपको बता दें कि, छात्रों को कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार था। इस बार की फाइनल मार्कशीट term-1 और term-2 परीक्षा के नंबरों के वेटेज के आधार पर तैयार की गई है। स्कोरबोर्ड में शैक्षणिक सत्र के दौरान आंतरिक मूल्यांकन नंबर प्रोजेक्ट वर्क प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा के रूप में प्राप्त नंबरों की डिटेल होती है।

CBSE की 10वीं परीक्षा में 90% ट्रांसजेंडर छात्र रहे सफल

इस साल कक्षा 10वीं में 94.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कक्षा 10वीं में इस बार ट्रांसजेंडर छात्रों (Transgender Students) ने भी शानदार सफलता हासिल की। इस साल CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्र उत्तीर्ण रहे।

CBSE 12th 2022 Result युवाक्षी विग भी पाए 100%

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की छात्रा युवाक्षी विग (Yuvakshi Vig, Amity International School) ने भी 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 नंबर हासिल किए। युवाक्षी (Yuvakshi) का कहना है कि उसे इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, मैंने अपना सारा ध्यान इस बात पर लगाया था कि मैं क्या कर रही थी। बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रही थी। युवाक्षी दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से साइकोलॉजी में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करना चाहती हैं।

CBSE 12th 2022 Result
: दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां रही हैं। इनके नाम हैं दीपिका बंसल, भूमिका गुप्ता और राधिका अग्रवाल। इन तीनों स्टूडेंट को 500 में 499 अंक हासिल हुए हैं। वहीं 12वीं के टॉपर्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर नेहा सोलंकी रही हैं। नेहा को 500 में 498 अंक प्राप्त हुए हैं।

CBSE 12th Result 2022 : त्रिवेंद्रम जोन अव्वल

इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं के बोर्ड एग्जाम में त्रिवेंद्रम रीजन (Trivandrum Region) 98.83 फीसदी के साथ टॉप पर रहा। वहीं, सबसे ख़राब प्रदर्शन प्रयागराज रीजन (Prayagraj Region) का रहा। प्रयागराज रीजन 83.71 प्रतिशत के साथ अंतिम पायदान पर रहा।

CBSE 12th Result 2022 यहां देखें हर रीजन का पास प्रतिशत

- तिरुवनंतपुरम/ त्रिवेंद्रम (Thiruvananthapuram / Trivandrum) - 98.83%

- बेंगलुरु (Bangalore) - 98.16%

- चेन्नई (Chennai) - 97.79%

- दिल्ली पूर्वी (Delhi East) - 96.29%

- दिल्ली पश्चिम (Delhi West) - 96.29%

- अजमेर (Ajmer) - 96.01%

- चंडीगढ़ (Chandigarh) - 95.98%

- पंचकुला (Panchkula) - 94.08%

- गुवाहाटी (Guwahati) - 92.06%

- पटना (Patna) - 91.20%

- भोपाल (Bhopal) - 90.74%

- पुणे (Pune) - 90.48%

- भुवनेश्वर (Bhubaneswar) - 90.37%

- नोएडा (Noida) - 90.27%

- देहरादून (Dehradun) - 85.39%

- प्रयागराज (Prayagraj) - 83.71%

CBSE 10th Result 2022 : देखें 10वीं के रिजल्ट में कौन सा जोन किस स्थान पर :

1. त्रिवेंद्रम (Trivandrum) - 99.68%

2. बेंगलुरु (Bangalore) - 99.22%

3. चेन्नई (Chennai) - 98.97%

4. अजमेर (Ajmer) - 98.14%

5. पटना (Patna) - 97.65%

6. पुणे (Pune) - 97.41%

7. भुवनेश्वर (Bhubaneswar) - 96.46%

8. पंचकुला (Panchkula) - 96.33%

9. नोएडा (Noida) - 96.08%

10. चंडीगढ़ (Chandigarh) - 95.38%

11. प्रयागराज (Prayagraj) - 94.74%

12. देहरादून (Dehradun) - 93.43%

13. भोपाल (Bhopal) - 93.33%

14. दिल्ली पूर्व (Delhi East) - 86.96%

15. दिल्ली वेस्ट (Delhi West) - 85.94%

16. गुवाहाटी (Guwahati) - 82.23%

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story